हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया बनी चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को दी करारी मात

IND A vs SL A: तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम ने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में 66 रनों से हराकर खिताब भी अपने नाम कर लिया है. भारत की इस जीत में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से तो यश ठाकुर और विप्रज निगम ने गेंद से अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन
India A vs Sri Lanka A Final

India A vs Sri Lanka A Final: दांबुला में 21 जून को खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 66 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल में बल्लेबाजी और गेंदबाजों दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया. इस खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारत के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 94 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से यश ठाकुर और विप्रज निगम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए और श्रीलंकाई टीम की कमर तोड़ दी.

वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाई श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए के लिए वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. वैभव ने महज 11 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ दिया और सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 324.14 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाए. उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 6 ओवर के अंदर ही 99 रन बना लिए थे, जबकि 8 ओवर में भारत का स्कोर 123 पहुंच गया.

विज्ञापन

वैभव के अलावा, कप्तान तिलक वर्मा ने 67 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि प्रियांश आर्या और अनुकूल रॉय ने 39-39 रन का योगदान दिया. भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ए ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

ये भी पढ़ें- जो रोहित-विराट जैसे दिग्गज भी नहीं कर सके, हरमनप्रीत कौर करेंगी वो कमाल, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर

यश ठाकुर और विप्रज निगम ने गेंद से बरपाया कहर

378 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने महज 33 रन के स्कोर पर अपने दो अहम विकेट गंवा दिए. दोनों शुरुआती झटके तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने दिए, जिससे श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ गया. बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए रनों के लिए संघर्ष करती हुई नजर आईं और लगातार विकेट गंवाती चली गई. श्रीलंका ए की ओर से वनुजा सहान ने 62 रन और सदीरा समराविक्रमा ने 52 रन की जुझारू पारियां खेलीं, लेकिन दोनों बल्लेबाज अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके.

विज्ञापन

श्रीलंका ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रन पर ही सिमट गई. वहीं, भारत ए की ओर से गेंदबाजी में यश ठाकुर और विप्रज निगम ने 3-3 विकेट हासिल किए. वहीं स्पिन ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने 2 विकेट चटकाकर जीत में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत से बदला WTC Points Table, इंग्लैंड को लगा झटका, जानिए टीम इंडिया का हाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola