India A vs South Africa A: भारत A और साउथ अफ्रीका A के बीच 3 मैचों की अनऑफिशियल सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर को राजकोट में खेला गया. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 285 रन बनाए थे. अफ्रीका की ओर से 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया, जबकि 3 बल्लेबाजों का खाता तक नहीं खुला. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने कमाल कर दिया. भारत की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली.
3 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे साउथ अफ्रीका A की ओर से रुबिन हरमन ने 1 गेंदों में 0 रन बनाए, जबकि रिवाल्डो मूनसामी 14 गेंदों में 10 रन बनाकर लौटे. इसके बाद जॉर्डन हरमन 0 और कप्तान एमजे एकरमैन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में डायन फॉरेस्टर ने 83 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली, जबकि डेलानो पोटगीटर 105 गेंदों में 90 रन बनाए. वहीं ब्योर्न फोर्टुइन ने 59 रनों की पारी खेली. इन खिलाड़ियों की अर्धशतकीय पारी के दमपर साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए थे. भारत की ओर से हर्षित राणा ने 2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप को भी 2 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के ऑक्शन से पहले CSK टीम में होंगे बड़े बदलाव! कई स्टार प्लेयर्स की विदाई लगभग तय
भारत ने हासिल किया लक्ष्य
286 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली. रुतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी निभाई. भारत को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा, उन्होंने 25 गेंदों में 31 रन बनाए. जबकि रियान पराग ने 10 गेंदों में 8 रन बनाए. गायकवाड़ ने 129 गेंदों में 117 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 12 चौके भी अपने नाम किए. भारत ने 49.3 ओवर में ही 290/6 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन से पहले KKR ने चली बड़ी चाल, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज प्लेयर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
31 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines