Emerging Asia Cup 2024: एमर्जिंग एशिया कप 2024 के अहम मुकाबले में भारत-ए टीम ने ओमान-ए के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत का स्वाद चखा। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल का टिकट भी हासिल कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 140 रन लगाए। इस लक्ष्य को टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर सिर्फ 15.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की ओर से आयुष बदोनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर 51 रन की तेज तर्रार पारी खेली, जबकि कप्तान तिलक वर्मा 36 रन बनाकर नाबाद रहे। सेमीफाइनल में टीम इंडिया की अब अफगानिस्तान से भिड़ंत होगी।
आयुष ने खेली धांसू पारी
141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अनुज रावत सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने। अभिषेक शर्मा ने दूसरे छोर से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों का सामना करते हुए 34 रन जड़े। अभिषेक ने पांच चौके और एक छक्का जमाया। वहीं, कप्तान तिलक वर्मा ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 36 रन की नाबाद पारी खेली।
अभिषेक के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे आयुष बदोनी ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। आयुष ने कप्तान तिलक के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी निभाई। आयुष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 51 रन की विस्फोटक पारी खेली। आयुष ने अपनी इनिंग के दौरान 6 चौके और 2 छक्के जमाए। रमनदीप ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिक्स लगाते हुए टीम का सेमीफाइनल में टिकट पक्का कर दिया।
नदीम-मिर्जा ने खेली धांसू पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की शुरुआत भी खराब रही। आमिर कलीम को महज 13 रन के स्कोर पर आकिब खान ने पवेलियन की राह दिखाई। करण सोनेवाल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखआ सके और एक रन बनाकर चलते बने। कप्तान जितेंद्र सिंह भी 17 रन बनाने के बाद निशांत की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर चलते बने। वसीम अली ने 28 गेंदों में 24 रन की पारी खेली। वहीं, मोहम्मद नदीम ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर 41 रन की अहम पारी खेली। हम्माद मिर्जा ने अंतिम ओवरों में 15 गेंदों में 28 रन की दमदार पारी खेली, जिसके दम पर आोमान की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 140 रन लगाने में सफल रही। भारतीय टीम ने ओमान को हराने के साथ ही सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines