IND W vs ZIM W, Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही है. हरमनप्रीत कौर के कप्तानी पद से इस्तीफा देने के बाद स्मृति मंधाना को भारतीय टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. अब मंधाना की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार मैदान पर उतरने के लिए तैयार है. बतौर कप्तान मंधाना अपनी पहली सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलेगी.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया गया है. तो आइए आपको भारत-जिम्बाब्वे सीरीज का पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड की पूरी जानकारी देते हैं.
चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी शुरू करेगी टीम इंडिया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है. भारत ने पिछले महीने दुबई में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीतकर अपना दबदबा कायम रखा. अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है. भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच यह पहली द्विपक्षीय भिड़ंत होगी. यह भारतीय टीम के लिए अगले साल होने वाले टी20 चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी शुरू करने का पहला मौका होगा.
पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. टीम की कई कमजोरियां उजागर हुईं, जिसे हर हाल में सुधारना होगा. इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारियों के लिहाज से जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज अहम मानी जा रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में होगी, जबकि शैफाली वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं हरमनप्रीत कौर लंबे समय बाद बतौर खिलाड़ी टीम के साथ मैदान पर उतरेंगी.
कब और कहां होंगे मुकाबले?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर को होगा, जबकि तीसरा मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. टी20 सीरीज के सभी मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे. वहीं, तीन मैचों की वनडे सीरीज के सभी मुकाबले वडोदरा में आयोजित होंगे, जिसकी शुरुआत 23 अक्टूबर से होगी, जबकि आखिरी मुकाबला 28 अक्टूबर को होगा. भारतीय टीम के लिए यह सीरीज आगामी चुनौतियों से पहले अपनी तैयारियों को मजबूत करने का अच्छा मौका होगा.
भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल
टी20 सीरीज
| मैच | तारीख | समय (IST) |
|---|---|---|
| पहला टी20 | 16 अक्टूबर 2026 | शाम 7:00 बजे |
| दूसरा टी20 | 18 अक्टूबर 2026 | शाम 7:00 बजे |
| तीसरा टी20 | 20 अक्टूबर 2026 | शाम 7:00 बजे |
वनडे सीरीज
| मैच | तारीख | समय (IST) |
|---|---|---|
| पहला वनडे | 23 अक्टूबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे |
| दूसरा वनडे | 25 अक्टूबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे |
| तीसरा वनडे | 28 अक्टूबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे |
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमानी कलिता, मिन्नू मणि.
जिम्बाब्वे: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, मिशेल मावुंगा, न्याशा ग्वानजुरा, नोम्पिलो सिबांडा, लोरिन फिरी, चिएजा दुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, तेंदानेई मायकुशा.
वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड
स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायली सतघरे और रेणुका ठाकुर.
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
42 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines