India Women vs Zimbabwe Women 2nd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 121 रनों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की. वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 329 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 48.5 ओवर में 207 रन पर ही ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. यह स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत की पहली वनडे सीरीज जीत है.
भारत की इस जीत में हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और वैष्णवी शर्मा ने अहम भूमिका निभाई. हरमनप्रीत और दीप्ति ने शानदार शतक जड़ा, जबकि वैष्णवी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं, हरमनप्रीत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया.
हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने जड़ा शानदार शतक
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 19 के स्कोर पर दो विकेट गिर गए. कप्तान स्मृति मंधाना बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं, जबकि शेफाली वर्मा सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गईं. हालांकि, हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी की. प्रतिका 67 गेंदों पर 61 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि हरमनप्रीत एक छोर पर टिकी रहीं और शानदार शतक जड़ा.
हरमनप्रीत ने 121 गेंदों पर 15 चौकों के साथ 126 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी पारी के दौरान हरमनप्रीत ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी की और भारत का स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया. दीप्ति ने 86 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से नाबाद 106 रनों की पारी खेली. हरमनप्रीत-दीप्ति की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 328 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. वहीं, जिम्बाब्वे की ओर से नोमवेलो सिबांडा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? दिनेश कार्तिक ने किया रोहित शर्मा का खुला समर्थन
वैष्णवी शर्मा ने गेंद से बरपाया कहर
329 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 48.5 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जिम्बाब्वे की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज मोडेस्टर मुपाचिकवा ने सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 46 और बिलव्ड बिजा ने 34 रन बनाए, जबकि कप्तान जोसेफिन नकोमो ने 18 रनों की पारी खेली.
वहीं, भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, दीप्ति शर्मा ने 3 और सयाली सतघरे, श्री चरणी और जिंतिमनी कलिता ने 1-1 विकेट लिए. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है. भारत ने पहला वनडे मैच 9 विकेट से जीता था. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 28 अक्टूबर को वडोदरा में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
58 mins agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
1 hr agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
1 hr agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
4 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
4 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
4 hrs agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines