हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs WI W 2nd T20: अजेय बढ़त बनाने पर होगी टीम इंडिया की निगाह, जानें कहां फ्री में देख सकते हैं मैच

IND W vs WI W: भारतीय महिला टीम ने पहले मैच में वेस्‍ट इंडीज को 49 रन से हरा दिया था। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कल (17 दिसंबर) को खेला जाएगा।

विज्ञापन

IND W vs WI W: भारतीय महिला टीम और वेस्‍ट इंडीज महिला क्रिकेट के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने वेस्‍ट इंडीज को 49 रन से हरा दिया था। इस सीरीज का दूसरा मैच कल (17 दिसंबर) को खेला जाएगा। टीम इंडिया की कोशिश दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की होगी। वहीं, दूसरी और वेस्‍ट इंडीज टीम सीरीज में बराबरी के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में आइये जानते हैं कि आप इस मैच को कब और कहां देख सकते हैं।

जानें कहां खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच

भारतीय महिला टीम और वेस्ट इंडिया महिला क्रिकेट के बीच दूसरा टी20 मैच 17 दिसंबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा।

 

जानें कहां पर फ्री में देख सकते हैं मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और वेस्‍ट इंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्‍पोर्ट्स 18 पर होगा। इसके अलावा आप मुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। ये आप फ्री में देख सकते हैं। वहीं, इस मैच से जुड़ी खबरों को आप न्यूज24 पर भी पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, राधा यादव, साइमा ठाकोर, तितास साधु, रेणुका ठाकुर सिंह, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, नंदिनी कश्यप।

विज्ञापन

वेस्‍ट इंडीज महिला क्रिकेट टीम

हेली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डींड्रा डॉटिन, चिनेले हेनरी, शबिका गजनबी, अफी फ्लेचर, ज़ैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, करिश्मा रामहरैक, शमिलिया कॉनेल, नेरिसा क्राफ्टन, अशमिनी मुनिसर, आलिया अल्लेने, राशदा विलियम्स।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola