Live Updates
IND W vs PAK W Live Score: भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया
भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाई है. भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का विजयी आगाज किया है. बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 106 रन पर ही ढेर हो गई. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए. उनके अलावा, श्री चरणी ने 3 विकेट और शैफाली वर्मा ने एक विकेट हासिल किए.
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का 8वां विकेट गिरा
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर पाकिस्तान को आलिया रियाज के रूप में 8वां झटका लगा. आलिया 17 गेंदों पर 18 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर आउट हुईं.
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का 7वां विकेट गिरा
15वें ओवर की चौथी गेंद पर पाकिस्तान ने अपना 7वां विकेट गंवा दिया. श्री चरणी ने रमीन शमीम को पवेलियन भेज दिया. 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 92 रन है और उसे जीत के लिए 30 गेंदों पर 78 रनों की जरूरत है.
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा
13वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान को नतालिया परवेज के रूप में छठा झटका लगा. नतालिया सिर्फ 7 रन बनाकर श्री चरणी की गेंद पर आउट हो गईं. 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 83 रन है.
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन
12वें ओवर की तीसरी गेंद पर पाकिस्तान को कप्तान फातिमा सना के रूप में 5वां झटका लगा. सना बिना खाता खोले शैफाली वर्मा की गेंद पर आउट हो गईं. 12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट पर 79 रन है.
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा
11वें ओवर की 5वीं गेंद पर पाकिस्तान को मुनीबा अली के रूप में चौथा झटका लगा. मुनीबा 35 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुईं. उन्हें दीप्ति शर्मा ने रन आउट किया. 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 75 रन है.
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान ने 10 ओवर में बनाए 72 रन
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं. अब उसे जीत के लिए 60 मैचों में 99 रनों की जरूरत है. फिलहाल मुनीबा अली 39 रन और नतालिया परवेज 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा
8वें ओवर की चौथी गेंद पर श्री चरणी ने सायरा जाबिन को पवेलियन भेज दिया. सायरा सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुईं. पाकिस्तान ने 7.4 ओवर में 3 विकेट पर 58 रन बनाए और टीम को जीत के लिए 74 गेंद पर 113 रन चाहिए.
IND W vs PAK W Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता
7वें ओवर की तीसरी गेंद पर दीप्ति शर्मा ने भारत को एक और सफलता दिलाई. दीप्ति ने आयशा जफर को पवेलियन का रास्ता दिखाया. आयशा ने 12 रन बनाए. 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 55 रन है.
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान ने पावरप्ले में बनाए 52 रन
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं और टीम को जीत के लिए 84 गेंदों पर 119 रनों की जरूरत है. फिलहाल मुनीबा अली 25 रन और आयशा जफर 12 रन बनाकर खेल रही हैं.
IND W vs PAK W Live Score: भारत को मिली सफलता
5वें ओवर में आखिरकार दीप्ति शर्मा ने भारत को पहली सफलता दिलाई. दीप्ति ने ओवर की की 5वीं गेंद पर गुल फिरोजा को आउट किया. फिरोजा 9 गेंदों पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 39 रन है.
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के लिए मुनीबा अली और गुल फिरोजा पारी की शुरुआत करने उतरी हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी पहला ओवर फेंकने आईं हैं.
IND W vs PAK W Live Score: भारत ने पाकिस्तान को दिया 171 रनों का लक्ष्य
भारत ने पाकिस्तान के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 170 रन बनाए. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन बनाए और आखिरी ओवरों में ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर 34 रन जोड़े. वहीं, पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना और सादिया इकबाल ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि तस्मिया रूबाब और रमीन शमीम को 1-1 सफलता मिली.
IND W vs PAK W Live Score: भारत का छठा विकेट गिरा
20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को ऋचा घोष के रूप में छठा झटका लगा. ऋचा 17 गेंदों पर 34 रन बनाकर फातिमा सना की गेंद पर आउट हो गईं.
IND W vs PAK W Live Score: हरमनप्रीत कौर लौटीं पवेलियन
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में 5वां झटका लगा. हरमनप्रीत 35 गेंदों पर 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. उन्हें पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने आउट किया. 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 129 रन है.
IND W vs PAK W Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा
15वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को एक और झटका लगा. भारती फुलमाली सिर्फ 1 रन बनाकर सदिया इकबाल की गेंद पर आउट हो गईं. 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 115 रन है.
IND W vs PAK W Live Score: स्मृति मंधाना लौटीं पवेलियन
14वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को स्मृति मंधाना के रूप में तीसरा झटका लगा. मंधाना 44 गेंदों पर 68 रन बनाकर रमीन शमीम की गेंद पर आउट हो गईं. 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 110 रन है.
IND W vs PAK W Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 13वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 104 रन है. फिलहाल स्मृति मंधाना 64 रन और हरमनप्रीत कौर 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND W vs PAK W Live Score: स्मृति मंधाना ने जड़ा शानदार अर्धशतक
भारतीय स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. मंधाना ने 34 गेंदों पर चौके के साथ अपना पचासा पूरा किया. वह अब तक 7 चौके और एक छक्का लगा चुकी हैं.
IND W vs PAK W Live Score: हरमनप्रीत और स्मृति ने संभाला मोर्चा
भारतीय टीम ने शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं. फिलहाल स्मृति मंधाना 36 रन और हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND W vs PAK W Live Score: भारत ने पावरप्ले में बनाए 38 रन
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने शुरुआती 6 ओवर यानी पावरप्ले में 38 रन बना लिए हैं, लेकिन टीम को 2 विकेट का नुकसान भी उठाना पड़ा. फिलहाल स्मृति मंधाना 25 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND W vs PAK W Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में दूसरा झटका लगा. जमिमा केवल एक रन बनाकर तस्मिया रुबाब की गेंद पर आउट हो गईं. 3.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 18 रन है.
IND W vs PAK W Live Score: भारत को लगा पहला झटका
पहले ओवर की 5वीं गेंद पर ही भारत को शैफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लग गया. शैफाली सिर्फ 6 रन बनाकर सादिया इकबाल की गेंद पर आउट हो गईं. उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपना और टीम का खाता खोला था. 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7/1 है.
IND W vs PAK W Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा भारतीय पारी का आगाज करने उतरी है. वहीं, पाकिस्तान की ओर से स्पिनर सादिया इकबाल पहला ओवर फेंकने आईं हैं.
IND W vs PAK W Live Score: भारत की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़.
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग 11
गुल फ़िरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल.
IND W vs PAK W Live Score: भारत ने जीता टॉसा
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यास्तिका भाटिया की जगह भारती फुलमाली को मौका मिला हैं. वहीं, एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के कप्तानों के बीच नो हैंडशेक पॉलिसी जारी रहा. टॉस के दौरान दोनों कप्तानों हरमनप्रीत कौर और मुनीबा अली ने हाथ नहीं मिलाया.
IND W vs PAK W Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए अब से कुछ ही देर में यानी करीब 6.30 बजे टॉस होगा. इसके आधे घंटे बाद 7 बजे मैच शुरू होगा.
IND W vs PAK W Live Score: कैसा है बर्मिंघम का मौसम?
रविवार को बर्मिंघम में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की कोई आशंका नहीं है. तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को मैच के दौरान अनुकूल मौसम मिलने की उम्मीद है.
IND W vs PAK W Live Score: पिच रिपोर्ट
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान की पिच को आमतौर पर संतुलित माना जाता है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की संभावना रहती है. हालांकि, पारंपरिक रूप से यह सतह तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी ज्यादा अनुकूल रही है. नई गेंद से पेसर्स को अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट मिल सकती है, ऐसे में बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में सावधानी बरतते हुए रन बनाने की कोशिश करेंगे. परिस्थितियों को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
मुनीबा अली, गुल फ़िरोज़ा, आयशा ज़फ़र, सायरा जबीन, आलिया रियाज़/इराम जावेद, ऐमान फ़ातिमा, रमीन शमीम, फ़ातिमा सना/डायना बेग, तस्मिया रुबाब, नशरा संधू, सादिया इक़बाल.
IND W vs PAK W Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल/नंदनी शर्मा, श्री चरानी, रेणुका ठाकुर.
IND W vs PAK W Live Score: टी20 वर्ल्ड कप में कैसा रहा है रिकॉर्ड?
महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं. इनमें से 6 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था.
IND W vs PAK W Live Score: फातिमा सना के खेलने पर संशय
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को शनिवार को नेट सेशन के दौरान दाहिने घुटने में चोट लग गई. इस चोट के चलते उनका इस मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है.
IND W vs PAK W Live Score: किसका पलड़ा है भारी?
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 13 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, टी20 विश्व कप के इतिहास में दोनों टीमें 8 बार भिड़ चुकी हैं, जहां भारत ने 6 और पाकिस्तान ने 2 मैच अपने नाम किए हैं.
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का स्क्वॉड
फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.
IND W vs PAK W Live Score: भारत का स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.
IND W vs PAK W Live Score: भारत-पाकिस्तान में महामुकाबला आज
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (14 जून) भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है. दोनों टीमें बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमें इस मुकाबले से अपने वर्ल्ड कप अभियान शुरुआत करेंगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मैच में पाकिस्तान को हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत करना चाहेगी.
IND W vs PAK W Highlights: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 को छठा मुकाबला 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर चारों खाने चित कर दिया. भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का विजयी आगाज किया. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में ही सिर्फ 106 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए. उनके अलावा, श्री चरणी ने 3 विकेट और शैफाली वर्मा ने एक विकेट हासिल किए.
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए थे. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन और ऋचा घोष ने 34 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना और सादिया इकबाल ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि तस्मिया रूबाब और रमीन शमीम को 1-1 सफलता मिली.
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
41 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
53 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
54 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines