Live Updates
23:30 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score: भारत ने 56 रनों से जीता मुकाबला

पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में भारत ने 340 रन बनाए थे. प्रतिका रावल ने 134 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली. इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 95 गेंदों में 109 रन बनाए थे. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 55 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 44 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन ही बना सकी. भारत ने 53 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

23:13 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका, जीत के करीब पहुंची भारतीय टीम

न्यूजीलैंड को छठा झटका ब्रुक हालिडे के रूप में लगा है. वह 84 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हो गई हैं.

23:05 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 35 ओवर में 5 विकेट पर 204 रन बना लिए हैं. गेज और हेलिडे तेजी से रन बना रही हैं. अब टीम को जीत के लिए 54 गेंदों पर 121 रनों की जरूरत है.

22:28 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: न्यूजीलैंड को लगा पांचवां झटका, मैडी ग्रीन हुईं आउट

28वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैडी ग्रीन 20 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गई हैं. 29 ओवर के बाद स्कोर 157/5 है.

22:22 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score: न्यूजीलैंड ने पार किया 150 का आंकड़ा

27 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 150/4 है. भारत को पांचवें विकेट की तलाश है.

21:56 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: स्नेह राणा ने दिलाई भारत को चौथी सफलता, अमेलिया केर हुईं आउट

स्नेह राणा ने अमेलिया केर को आउट कर दिया है .उन्होंने 53 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. 21 ओवर के बाद स्कोर 115/4 है.

21:41 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score: 17 ओवर के बाद स्कोर

17 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 90 रन है.

21:20 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: ठाकुर ने सोफी डिवाइन को किया आउट, कीवी टीम को तीसरा झटका

रेणुका ठाकुर ने सोफी डिवाइन को पवेलियन की राह दिखाई. वह 1 गेंदों में 4 रन बनातकर चलती बनी. न्यूजीलैंड का स्कोर 11.3 ओवर में 59/3 है.

21:12 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, आउट हो गईं जॉर्जिया प्लिमर 

जॉर्जिया प्लिमर 25 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गई हैं. न्यूजीलैंड का स्कोर 9.3 ओवर के बाद 51/2 है. क्रीज पर सोफी डिवाइन बल्लेबाजी करने के लिए उतरी हैं.

21:06 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: 8 ओवर के बाद स्कोर 36/1

8 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. न्यूजीलैंड 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना चुकी है. अमेलियार केर 14 और जॉर्जिया प्लिमर 19 रन पर बल्लेबाजी कर रही हैं.

20:28 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: 341 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड, क्रीज पर बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर

341 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए न्यूजीलैंड उतर चुकी है. क्रीज पर जॉर्जिया प्लिमर और सूजी बेट्स सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरी हैं. डीएलएस मेथड के हिसाब से 44 ओवर में न्यूजीलैंड को 325 रन बनाने हैं.

20:33 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, सूजी बेट्स लौटीं पवेलियन

1 रन पर ही न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है. सूजी बेट्स 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गई हैं. उन्हें क्रांति गौड़ ने आउट किया.

19:56 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: न्यूजीलैंड को मिला 341 रनों का लक्ष्य

भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 341 रन बनाने हैं. जेमिमा रोड्रिक्स ने 55 गेंदों में 76 रन बनाए, जबकि मंधाना 109 और प्रतिका रावल ने 122 रनों की पारी खेली.

19:51 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: बारिश के बाद शुरू हुआ मुकाबला, हरमन हुईं आउट

बारिश के बाद खेल शुरू हो चुका है. मुकाबला 49 ओवर का कर दिया गया है. 48.5 ओवर में हरमनप्रीत आउट हो गई हैं.

19:06 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: बारिश की वजह से रुका मैच, स्कोर 329/2, थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला

भारतीय समयानुसार मुकाबला 7:50 बजे खेला जाएगा.

18:23 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: बारिश की वजह से रुका मैच, स्कोर 329/2

48 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए हैं. बारिश की वजह से खेल रुक गया है. जेमिमा 69 और हरमनप्रीत कौर 10 रन बनाकर नाबाद हैं.

18:08 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: जेमिमा रोड्रिक्स ने जड़ा अर्धशतक, 300 के पार हुआ स्कोर

जेमिमा रोड्रिक्स 39 गेंदों में 51 रनों पर बल्लेबाजी कर रही हैं. 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 302/2 है.

17:39 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W: प्रतिका का शतक पूरा

प्रतिका रावल ने 122 गेंदों में वर्ल्ड कप की अपनी पहली सेंचुरी पूरी कर ली है. कमाल की पारी इस युवा बैटर के बल्ले से. अब इस इनिंग को प्रतिका और बड़ी करना चाहेंगी.

17:20 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: भारत को लगा पहला झटका

शतक बनाकर मंधाना आउट हो गई हैं. उन्होंने 95 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान स्टार खिलाड़ी ने 10 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए.

17:15 (IST) 23 Oct 2025
IND-W vs NZ-W Cricket Score and Updates: मंधाना ने ठोका शतक, स्कोर 200 के पार

32.3 ओवर में भारत का स्कोर 201/0 है. इसी के साथ प्रतिका और मंधाना ने 200 रनों की साझेदारी कर ली है. मंधाना 102 और प्रतिका 85 रनों पर खेल रही हैं.

India Women vs New Zealand Women Live Cricket Score and Updates: महिला विश्व कप 2025 में आज 23 अक्टूबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. सेमाफाइनल में पहुंचने के लिए ये मुकाबला करो या मरो का था. दोनों टीमों आज मैदान पर अपना दम खम दिखाने के लिए उतरी थीं. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए थे. बारिश की वजह से न्यूजीलैंड को 44 ओवर में 325 रन बनाने थे. न्यूजीलैंड को मुकाबला गंवाना पड़ा.बारिश की वजह से न्यूजीलैंड को 44 ओवर में 325 रन हासिल करने थे.

ये भी पढ़ें: IND W vs NZ W: कब-कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच करो या मरो का मुकाबला? सेमीफाइनल के लिए होगी कांटे की जंग

---विज्ञापन---

नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट्स

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---