हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND-W vs NZ-W: दूसरे वनडे मैच में कीवी टीम की शानदार वापसी, भारतीय महिला टीम को दी 76 रनों से मात

India W vs New Zealand W ODI: भारतीय महिला टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 76 रनों से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 50 ओवर में 259 रन बनाए थे।

विज्ञापन

India W vs New Zealand W ODI: भारतीय महिला टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 76 रनों से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 50 ओवर में 259 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया 47.1 ओवर में 183 रन ही बना सकी। कीवी टीम ने वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन राधा यादव 48 रन बनाए। कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सोफी डिवाइन और लिया ताहुहू ने तीन-तीन विकेट चटकाये।

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने किया निराश

260 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट 5 रन पर ही खो दिया था। स्मृति मंधाना बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। इसके बाद शेफाली वर्मा भी आउट हो गईं थी। टीम इंडिया के लिए जेमिमा रोड्रिग्स 28 गेंद में 17 रन रन बनाए। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंद में 24 रन पारी खेली। उनके अलावा तेजल और दीप्ति ने 15-15 रन बनाए। वहीं, अरुंधति रेड्डी दो और साइमा 29 रन बनाकर आउट हो गईं।

 

कप्तान सोफी डिवाइन ने खेली शानदार पारी

इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 259 रन बनाये। इस मैच में कप्तान सोफी डिवाइन ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 86 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 79 रन बनाए। उनके अलावा मैडी ग्रीन ने 41 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली।

विज्ञापन

 

वहीं , न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज सुजी बेट्स ने 70 गेंदों पर 58 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट राधाने लिए। उन्होंने 69 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा दीप्ति को दो विकेट मिले। प्रिया और साइमा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola