India vs Hong Kong Women’s Asia Cup 2026 Live Streaming: महिला एशिया कप 2026 में जीत के साथ आगाज करने वाली टीम इंडिया आज यानी गुरुवार, 3 सितंबर को अपने दूसरे ग्रुप स्टेज मुकाबले में हांगकांग से भिड़ेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. भारत ने पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ 94 रनों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की थी.
हालांकि, पहले मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी थोड़ी लड़खड़ाती नजर आई थी, जिसे टीम हर हाल में ठीक करना चाहेगी क्योंकि इसके बाद भारत का मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा. ऐसे में भारतीय टीम हांगकांग के खिलाफ मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को फ्री में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
भारत बनाम हांगकांग महिला एशिया कप 2026 का मुकाबला कब और कहां होगा?
भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 में ग्रुप-ए का मुकाबला आज यानी गुरुवार, 3 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
भारत बनाम हांगकांग महिला एशिया कप 2026 मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 का मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 7:30 बजे टॉस होगा.
भारत बनाम हांगकांग महिला एशिया कप 2026 मैच टीवी पर कहां देखें?
भारत और हांगकांग के बीच होने वाले महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं.
भारत बनाम हांगकांग महिला एशिया कप 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारतीय फैंस सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर भारत और हांगकांग के बीच होने वाले महिला एशिया कप 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.
फ्री में कहां देखें भारत बनाम हांगकांग महिला एशिया कप 2026 मैच?
अगर आप फ्री में भारत और हांगकांग के बीच होने वाले महिला एशिया कप 2026 मैच को देखना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. भारतीय क्रिकेट फैंस डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल मुफ्त में भारत-हांगकांग एशिया कप मैच के लाइव एक्शन देख सकते हैं. इसके लिए बस आपके घर पर डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम उल हक पर लगा सकता है 2 साल का बैन, मोहम्मद रिजवान का करियर भी लगभग खत्म
IND W vs HKC W: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रतिका रावल, राधा यादव, गुनालन कमलिनी, प्रेमा रावत.
हांगकांग महिला टीम: कैरी चैन, मारिको हिल, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), मरियम बीबी (कप्तान), मरीना लाम्पलो, शांज़ीन शहजाद, जॉयलीन कौर, शिंग चैन डोरोथिया, रुचिता वेंकटेश, एलिसन सिउ, चार्लोट चैन, कौर महेकदीप, हैली वोंग, इकरा सहर, नताशा माइल्स.
ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर नहीं, एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच, जानें वजह
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines