IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच लंदन के ओवल में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने 5 रन से जीत हासिल की, लेकिन टीम इंडिया के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। इंग्लैंड की दोनों सलामी बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 137 रन की साझेदारी की थी। इंग्लैंड को पहला झटका 137 रन के स्कोर पर लगा था, जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि यहां से इंग्लैंड की टीम 200 रन तक तो पहुंच सकती है, लेकिन उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जो कहर बरपाया वो सबने देखा।
महज 25 गेंदों पर इंग्लैंड ने गंवा दिए थे 9 विकेट
बल्लेबाजी में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद शानदार रही थी लेकिन किसी को नहीं पता था सलामी बल्लेबाजों के अलावा इंग्लैंड के लिए कोई रन नहीं बना पाएगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 171 रन बनाए, इस दौराना सोफिया डंकले ने 53 गेंदों पर 75 और व्याट-हॉज ने 42 गेंदों पर 62 रन बनाए थे। 15.2 ओवर यानी पारी की 92वीं गेंद पर इंग्लैंड को 137 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा।
आगे 28 गेंदों का खेल बचा था, लेकिन 25 गेंदों के अंदर ही इंग्लैंड ने अपने 9 विकेट गंवा दिए थे। 19.2 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 9 विकेट खोकर 168 रन था। इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम 25 गेंदों के अंदर 9 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ऐसा कारनामा आजतक पुरुष क्रिकेट में भी देखने को नहीं मिला है। इंग्लैंड की 8 बल्लेबाज मैच में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाईं थीं।
वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अरुंधति रेड्डी और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा श्रीचरणी ने 2 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 166 रन ही बना पाई थी। टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 56 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा शेफाली वर्मा ने 47 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल के नाम जुड़ा एक और कीर्तिमान, एक ही झटके में पीछे छूटे सचिन-विराट समेत ये दिग्गज
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
25 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines