IND W vs AUS W Live Streaming: सेमीफाइनल के लिए ‘करो या मरो’ की जंग, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
IND W vs AUS W Live Streaming: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (28 जून) भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें लॉर्ड्स के मैदान पर आमने-सामने होंगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है और सेमीफाइनल के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
IND W vs AUS W Live Streaming: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार, 28 जून को भारतीय टीम ‘करो या मरो’ के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. दोनों टीमें लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा. भारत ने ग्रुप स्टेज में अब तक खेले 4 मैचों में से तीन जीते हैं और एक में हार मिली है.
अगर भारतीय टीम यह मुकाबला भी हार जाती है तो टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी. यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा है, क्योंकि दोनों ही टीमें खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. ऐसे में दुनिया भर क्रिकेट फैंस की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी रहेंगी. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
---विज्ञापन---
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला रविवार, 28 जून 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमें लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आमने-सामने होंगी.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे टॉस होगा.
---विज्ञापन---
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले को फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी यूजर्स जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
---विज्ञापन---
𝐓𝐡𝐞 𝐟𝐢𝐫𝐬𝐭 𝐛𝐚𝐭𝐭𝐥𝐞 𝐦𝐚𝐲 𝐝𝐞𝐜𝐢𝐝𝐞 𝐭𝐡𝐞 𝐟𝐢𝐧𝐚𝐥 𝐨𝐮𝐭𝐜𝐨𝐦𝐞! 🏏
Which opening duo will seize the early advantage in this must-win showdown? 👀
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 38 टी20I मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 27 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा है और एक मैच बेनतीजा रहा है.
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी.
हिंदी न्यूज़/खेल/IND W vs AUS W Live Streaming: सेमीफाइनल के लिए 'करो या मरो' की जंग, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.