IND vs ZIM, Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए. वैभव सिर्फ 9 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वैभव ने भले ही बड़ी पारी नहीं खेली हो, लेकिन अपनी इस छोटी पारी के दम पर उन्होंने टी20I क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और एक खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा जयवर्धने का बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 1 छक्का और 3 चौके जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 222.22 का रहा. हालांकि, वह पुल शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए. लेकिन इस पारी के दम पर उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस पारी के साथ उन्होंने महेला का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब वैभव टी20I क्रिकेट की पहले 5 मुकाबलों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए, जबकि महेला तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं.
अब सिर्फ युवराज सिंह हैं आगे
इस पारी के बाद वैभव ने अपने शुरुआती 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 211.32 की स्ट्राइक रेट से 112 रन पूरे कर लिए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी निकला है. इसके साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले पांच मैचों के बाद सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में महेला जयवर्धने (201.82) को पीछे छोड़ दिया. अब इस सूची में वैभव दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
इस खास लिस्ट में भारत के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर युवराज सिंह पहले स्थान पर कायम हैं. युवराज ने अपने पहले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 235.09 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे, जो अब भी रिकॉर्ड है.
पहले 5 टी20I मैचों के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (फुल मेंबर)
- युवराज सिंह – 235.09
- वैभव सूर्यवंशी – 211.32
- महेला जयवर्धने – 201.82
- मोहम्मद अशरफुल – 201.67
- रिचर्ड लेवी – 200.00
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दिनेश कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
पहले टी20 मैच में रचा था इतिहास
इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक जड़कर इतिहास रचा था. वैभव ने पहले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी पारी खेली. इसी के साथ वैभव मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. उन्होंने 15 साल और 118 दिन की उम्र में टी20 में अपना पहला अर्धशतक लगाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. इस मामले में उन्होंने जिब्राल्टर के लुइस ब्रूस का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
ये भी पढ़ें- कौन हैं जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने वाले यश ठाकुर? बचपन में खेलते थे वुशु, T20 और IPL में मचा चुके हैं धमाल
संबंधित खबरें
रसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
17 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
31 mins agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
55 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
5 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines