India vs Zimbabwe Team India: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। इस दौरान भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। कहा जा रहा है कि इस सीरीज में वर्ल्ड कप खेल रहे कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। जबकि आईपीएल में धूम मचाने वाले खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कब हो सकती है, इस संबंध में एक डेट भी सामने आई है।
रविवार को हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, टीम इंडिया का ऐलान रविवार, 23 जून को हो सकता है। चयन समिति इसी दिन टीम फाइनल करेगी। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे जाने वाले कुछ प्लेयर्स के पासपोर्ट जमा कर लिए हैं। 6 जुलाई से 13 जुलाई तक जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे। इस दौरान नई टीम नजर आ सकती है। लेफ्ट हैंड पेसर्स को भी जगह दी जा सकती है। माना जा रहा है कि टीम इंडिया में बाएं हाथ के तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया जा सकता है।
खलील अहमद, यश दयाल, मुकेश कुमार का नाम चर्चा में
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ रिजर्व में शामिल खलील अहमद को भी जगह मिलने की पूरी संभावना है। आईपीएल में शानदार गेंदबाजी कर चर्चा में आए यश दयाल और बिहार के मुकेश कुमार को भी शामिल करने पर चर्चा चल रही है। वहीं विश्व कप स्क्वाड में रिजर्व में शामिल आवेश खान का स्थान पक्का माना जा रहा है। वह हाल ही में अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद रिलीज किए गए हैं। आवेश के साथ ही शुभमन गिल का नाम चर्चा में है। कहा जा रहा है कि वे भारत वापस न लौटकर सीधे जिम्बाब्वे जाएंगे। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा, ये देखने वाली बात होगी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई USA की टीम, इस चमत्कारिक समीकरण से करेगी क्वालीफाई
ये भी पढ़ें: लगातार 6 मैच जीतने के बाद भी सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक सकती है साउथ अफ्रीका
ये भी पढ़ें:- IND Vs BAN: मैच से पहले रोहित, विराट और जडेजा ने किया ये काम, तीनों हैं आउट ऑफ फॉर्म
ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, फंस गया साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का सेमीफाइनल टिकट
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
27 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
45 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines