IND vs ZIM T20 Series: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज खेली जानी है। जिसके लिए टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर पहुंची है। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैच खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 6 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। वहीं इस मैच से ठीक पहले जिम्बाब्वे टीम ने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। अब मेजबान टीम को नया बॉलिंग कोच मिल चुका है। जो इस सीरीज के दौरान जिम्बाब्वे टीम को कोचिंग करते हुए दिखाई देगा।
चार्ल लैंगवेल्ट बने बॉलिंग कोच
टीम इंडिया के साथ होने वाली टी20 सीरीज से पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज चार्ल लैंगवेल्ट को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अब चार्ल लैंगवेल्ट को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया है। चार्ल लैंगवेल्ट इससे पहले अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमों के लिए भी कोचिंग कर चुके हैं। अब जिम्बाब्वे टीम के लिए चार्ल लैंगवेल्ट काफी सार अनुभव लेकर आए हैं जो इस सीरीज में देखने के लिए मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND Vs ZIM: इन 4 खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम है जिम्बाब्वे टूर, जमकर कर रहे प्रैक्टिस
नए कोच के साथ टीम इंडिया भी पहुंची
टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ का भी कार्यकाल खत्म हो गया है। हालांकि अब टीम इंडिया के नए हेड के रूप में पूर्व दिग्गड गौतम गंभीर को देखा जा रहा है, गंभीर बीसीसीआई की पहली पसंद बने हुए हैं। गंभीर को अभी तक ऑफिशियल तरीके से कोच नहीं बनाया गया है, जिसके चलते जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण को बनाया गया है। इसके अलावा टीम इंडिया कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें:- न अनुष्का, न वामिका और अकाय, विराट के मोबाइल फोन की स्क्रीन पर लगी ये खास तस्वीर
ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह का संन्यास को लेकर बड़ा बयान, वानखेड़े में हजारों फैंस के सामने कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
18 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
22 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
43 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines