IND Vs ZIM: इन 4 खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम है जिम्बाब्वे टूर, जमकर कर रहे प्रैक्टिस

टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार (6 जुलाई) को पहला टी 20 मैच खेलना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया ने अपनी तयारी शुरू कर दी है. खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र के दौरान जमकर पसीना बहाया।

l - 2024-07-04T161254.206

IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर गए है। इस दौरे पर टीम इंडिया को पांच मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इस सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। टीम की कमान भी शुभमन गिल संभाल रहे हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया ने शुरू किया अभ्यास

विज्ञापन

जिम्बाब्वे पहुंचने के बाद टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी वजह से जिम्बाब्वे पहुंचने के बाद खिलाड़ियों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर अब इस प्रैक्टिस सेशन की फोटो ने शेयर की है। इन फोटो में कप्तान शुभमन गिल और कोच वीवीएस लक्ष्मण आपस में बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों के पास जगह बनाने का मौका

टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने संन्यास का एलान कर दिया था। ऐसे में अब इन युवा खिलाड़ियों के पास टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा। आईपीएल में धूम मचाने के बाद रियान पराग और अभिषेक शर्मा नेशनल टीम में भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

विज्ञापन

गिल के पास खुद को साबित करने का मौका

इस दौरे के लिए शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है। आईपीएल में भी उन्होंने गुजरात की कप्तानी की थी। ऐसे में अगर इस दौरे पर अपनी कप्तानी में अच्छा करते हैं तो बीसीसीआई उन्हें फ्यूचर के कप्तान या उपकप्तान की जिम्मेदारी भी दे सकती है।

विज्ञापन

इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ के पास भी टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा। इस साल भी आईपीएल में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। वो इस टीम में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ