IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज पहला टी20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। टी20 क्रिकेट की वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारत अपना पहला टी20 मैच खेलेगा। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने और सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के बाद युवा सितारों से सजी हुई टीम जिम्बाब्वे का सामना करेगी। इन क्रिकेटरों पर दारोमदार होगा कि वह अपनी प्रतिभा को साबित करें और टीम को जीत दिलाएं। जिम्बाब्वे की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने अनुभव के आधार पर युवा खिलाड़ियों को चुनौती भी पेश कर सकते हैं।
गिल और अभिषेक कर सकते हैं ओपनिंग
भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं। शुभमन गिल ने भारत के लिए कुल 14 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 147 की स्ट्राइक से कुल 335 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 1 शतक और एक अर्धशतक दर्ज हैं। गिल का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 126 रन का है। गिल के पास आईपीएल के 103 मैचों का अनुभव है। इतने मैचों में वह 135 की स्ट्राइक रेट से 3216 रन बना चुके हैं। गिल ने आईपीएल में 4 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करेंगे। अभिषेक ने आईपीएल में अब तक 63 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 155 की स्ट्राइक से 1376 रन बनाए हैं। वह 7 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।
कहां देख सकेंगे मैच
भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव नहीं देख सकेंगे। इस सीरीज के प्रसारण का राइट्स सोनी स्पोर्ट्स के पास है। SonyLiv पर इस मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होगा।
भारतीय की संभावित प्लेइंग-11 टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद और मुकेश कुमार
जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग-11 टीम:
सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जोनाथन कैंपबेल, टेंडाइ चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट केइया , क्लाइव एम, वेसली मेदेवेरे, टी मारूमानी और वेलिंगटन मसाकाजा
कब-कब होंगे मैच
| 6 जुलाई | पहला टी20 मैच |
| 7 जुलाई | दूसरा टी20 मैच |
| 10 जुलाई | तीसरा टी20 मैच |
| 13 जुलाई | चौथा टी20 मैच |
| 14 जुलाई | पांचवां टी20 मैच |
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
5 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
27 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
42 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines