IND vs ZIM Suryakumar Yadav Rinku Singh: टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह भले ही टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए हों, लेकिन रविवार को उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में जिस तरह से बेखौफ बल्लेबाजी की, उसने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए। हरारे में खेले गए मुकाबले में रिंकू ने 22 गेंदों में 2 चौके-5 छक्के ठोक 218.88 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 48 रन कूट डाले। रिंकू ने इस दौरान कई गगनचुंबी छक्के ठोके। उन्होंने 104 मीटर का स्टेडियम पार छक्का भी ठोका। उनका तूफान देख सूर्यकुमार यादव भी गदगद हो गए।
इट्स ऑल गॉड्स प्लान…
घर पर मैच देख रहे सूर्या से रिंकू सिंह का तूफान देख रहा नहीं गया। उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और रिंकू सिंह की बल्लेबाजी पर रिएक्ट किया। सूर्या ने मैच के दौरान एक्स पर अपने इमोशन जाहिर किए। उन्होंने कम शब्दों में बड़ी बात कही। सूर्या ने लिखा- इट्स ऑल गॉड्स प्लान यानी ये पूरा भगवान का प्लान था। दरअसल, रिंकू सिंह ‘गॉड्स प्लान’ डायलॉग की वजह से काफी फेमस हैं। उन्होंने कई मौकों पर ये डायलॉग बोला है। पांच छक्के खाने वाले यश दयाल के शानदार कमबैक और आईपीएल खिताब जीतने के बाद शाहरुख खान के सामने भी उन्होंने यही डायलॉग बोला था।
क्या सूर्या ने दिया मैसेज?
जिसका मतलब है कि भगवान को ये मंजूर था। सूर्या इसके जरिए कहीं न कहीं ये कहना चाहते हैं कि भले ही रिंकू को वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिल पाया हो, लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को साबित कर दिया है। आपको बता दें कि रिंकू सिंह की जगह वर्ल्ड कप में शिवम दुबे को जगह दी गई थी। रिंकू रिजर्व में शामिल थे। रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ये सबसे मुश्किल फैसलों में से एक था।
हरारे का सबसे बड़ा स्कोर
रिंकू के साथ ही अभिषेक शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने हरारे के मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 234 रन जड़े। इसमें अभिषेक शर्मा की 47 गेंदों में 7 चौके-8 छक्के की शानदार सेंचुरी और रुतुराज गायकवाड़ के 47 गेंदों में नाबाद 77 रन शामिल रहे। आपको बता दें कि रिंकू सिंह पहले टी-20 मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। इसके बाद से उन पर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब उन्होंने बल्ले से जवाब देकर साबित कर दिया है कि उन्हें फिनिशर क्यों कहा जाता है।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा का हाहाकार, शतक ठोक रचा इतिहास
ये भी पढ़ें: 4,6,4,6,4: जे बात! अभिषेक शर्मा ने दिखाई बेखौफ बल्लेबाजी, 5 गेंदों में कूट डाले 26 रन
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर की गजब बेइज्जती! टपका दिया लड्डू कैच
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
17 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
45 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
49 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines