हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ZIM: सुपरमैन! रवि बिश्नोई का ये कैच नहीं देखा तो क्या देखा? हवा में उड़कर बॉल पर मारा झपट्टा, देखें वीडियो

IND vs ZIM Ravi Bishnoi Catch: अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले रवि बिश्नोई ने एक ऐसा सुपरमैन कैच पकड़ा, जिसे देख साथी खिलाड़ी भी दंग रह गए। किसी को भी इस कैच पर यकीन नहीं हुआ।

विज्ञापन
IND vs ZIM Ravi Bishnoi Catch

IND vs ZIM Ravi Bishnoi Catch: क्रिकेट के मैदान से कई हैरान कर देने वाले नजारे सामने आते हैं। एक ऐसा ही नजारा भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी-20 मैच के दौरान नजर आया। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रवि बिश्नोई जहां जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी शानदार गेंदबाजी का जलवा दिखा रहे हैं तो वहीं उन्होंने अपनी लाजवाब फील्डिंग से लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया।

चौथे ओवर में पकड़ा शानदार कैच 

ये नजारा चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर देखने को मिला। आवेश खान ने पहली गेंद डाली तो ब्रायन बेनेट ने पॉइंट की ओर करारा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन यहां खड़े छोटे कद के रवि बिश्नोई ने शानदार एफर्ट दिखाया। उन्होंने अपने ऊपर की ओर छलांग लगाई और बॉल पर झपट्टा मारकर अद्भुत- अविश्वसनीय कैच पकड़ लिया। बिश्नोई का ये सुपरमैन अवतार देख साथी खिलाड़ी भी दंग रह गए। इस तरह बिश्नोई की शानदार फील्डिंग की वजह से बेनेट को महज 4 रन पर पवेलियन लौटना पड़ा। बिश्नोई की ये शानदार फील्डिंग ऐसे समय में देखने को मिली, जब जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने इसी मैच में बेहद खराब फील्डिंग का नजारा दिखाते हुए कई कैच टपकाए। रवि का ये कैच उनके लिए नजीर बन गया।

विज्ञापन

गेंदबाजी में नहीं मिला एक भी विकेट 

हालांकि अब तक बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे रवि बिश्नोई को इस मैच में एक भी विकेट नहीं मिला। उन्होंने पूरे 4 ओवर डाले। जिसमें वह काफी महंगे साबित हुए। रवि ने 37 रन लुटाए। आपको बता दें कि बिश्नोई ने पहले मैच में 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। जबकि दूसरे मैच में भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए महज 11 रन देकर 2 विकेट झटके।

मैच का क्या रहा हाल? 

तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन जड़े। जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी और 23 रन से मुकाबला हार गई। टीम इंडिया के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 36, कप्तान शुभमन गिल ने 66, अभिषेक शर्मा ने 10, रुतुराज गायकवाड़ ने 49 और संजू सैमसन ने 12 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर हीरो बने। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आवेश खान को 2 और खलील अहमद को एक विकेट मिला।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: शुभमन गिल के फैसले पर उठे सवाल, नंबर-3 पर फ्लॉप रहा शतकवीर बल्लेबाज 

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: ये कैसा डेब्यू? बिना बल्लेबाजी किए बाहर हो गया ये प्लेयर 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच के लिए 3 बड़े दावेदार, जानें किसकी खुल सकती है किस्मत?

ये भी पढ़ें: ब‍िना वर्ल्‍ड कप खेले र‍िंकू स‍िंह की लग गई ‘लॉटरी’, पांड्या को हुआ नुकसान 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- नए हेड कोच गौतम गंभीर के सामने 3 बड़े चैलेंज, अब कौन होगा नया कप्तान?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola