Live Updates
IND vs ZIM: भारत ने 35 रनों से जीता मुकाबला
भारत ने इस मैच को 35 रनों से जीत लिया है और सीरीज क्लीन स्वीप कर ली है. भारत की ओर से गेंदबाजी में मयंक यादव ने शानदार प्रदर्शन किया और 3 विकेट अपने नाम किए.
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे का छठा विकेट गिरा
जिम्बाब्वे का छठा विकेट गिर गया है. मधेवेरे 25 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं. तादिवानाशे मारुमानी 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 17.2 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 136/6 है.
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे की आधी टीम लौटी पवेलियन, भारतीय टीम जीत की ओर
जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. मेधेवेरे 25 गेंदों में 28 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं. 16 ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 128/5 है.
IND VS ZIM: 100 के पार हुआ स्कोर
13 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 104/4 है. रियान बर्ल 27 गेंदों में 36 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि वेस्ली मेधेवेरे 16 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND VS ZIM T20I Live Score: जिम्बाब्वे का चौथा विकेट गिरा, बेन करन हुए आउट
जिम्बाब्वे का चौथा विकेट गिर गया है. बेन करन को मयंक यादव ने पवेलियन भेजा. उन्होंने 19 गेंदों में 20 रनों की धीमी पारी खेली. 9 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 73/4 है.
IND vs ZIM: 50 के पार हुआ जिम्बाब्वे का स्कोर, भारत को चौथे विकेट की तलाश
जिम्बाब्वे का स्कोर 50 के पार हो गया है. 6.2 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. जिम्बाब्वे का स्कोर 55/3 है. बेन करन 12 और रियान बर्ल भी 12 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
IND vs ZIM LIVE: जिम्बाब्वे को लगे बैक टू बैट दो झटके
डियोन मायर्स आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. उन्होंने 15 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली थी. सिकंदर रजा बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. वह पहली ही गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हुए. जिम्बाब्वे को तीसरा झटका लगा है. 3.5 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 34/3 है.
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका, आउट हुए ब्रायन बेनेट
जिम्बाब्वे को पहला झटका लगा है. ब्रायन बेनेट आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. वह गोल्डन डक का शिकार हुए. मयंक यादव ने उन्हें अपना शिकार बनाया. 1 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 6/1 है.
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को मिला 193 रनों का लक्ष्य
भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए हैं. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाए. उन्होंने 81 रन बनाए. इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 27, ईशान किशन 29 और रिंकू सिंह ने 25 रन बनाए.
IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन, भारत का चौथा विकेट गिरा
भारत को चौथा झटका लगा है. श्रेयस अय्यर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. उन्होंने 18 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली. क्रीज पर रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. भारत का स्कोर 18 ओवर में 172/4 है.
IND vs ZIM: भारत को लगा तीसरा झटका, आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
भारत को तीसरा झटका लगा है. वैभव सूर्यवंशी 49 गेंदों में 81 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं. क्रीज पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. भारत का स्कोर 15.3 ओवर के बाद 149/3 है.
IND vs ZIM: 12 ओवर का खेल हुआ खत्म
12 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम 113/2 रन बना चुकी है. वैभव 65 और अय्यर 13 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
IND vs ZIM: भारत को लगा दूसरा झटका, आउट हुए ईशान किशन
भारत को लगा दूसरा झटका लग चुका है. ईशान किशन अच्छी बल्लेबाजी करने के बाद आउट हो गए हैं. ईशान ने 26 गेंदों में 29 रन बनाए. सिकंदर रजा ने उन्हें बोल्ड किया. 10.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/2 है. क्रीज पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी 32 गेंदों में 51 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. वैभव और ईशान ने 50 गेंदों में 75 रनों की साझेदारी की.
IND vs ZIM: अभिषेक के बाद वैभव और ईशान ने संभाला मोर्चा
अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद वैभव और ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया है. दोनों क्रीज पर जम चुके हैं. 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 82/1 है. ईशान 22 और वैभव 46 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
IND vs ZIM: 5 ओवर का खेल हुआ खत्म
5 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम 49 रन 1 विकेट के नुकसान पर बना चुकी है. वैभव 18 गेंदों में 31 और ईशान किशन 8 गेंदों में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा फिर हुए फ्लॉप, भारत को पहला झटका
अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा है. अभिषेक शर्मा 4 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ब्लेसिंग मुजरबानी ने उन्हें अपना शिकार बनाया है. वह तीनों ही मैच में ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर आउट हुए हैं. क्रीज पर ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 21/1 है.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर BCCI कब लेगी बड़ा फैसला? इंग्लैंड-आयरलैंड हार के रिव्यू पर आया अपडेट
IND vs ZIM: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी बैटिंग के लिए उतर चुके हैं. 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 17/0 है.
IND vs ZIM: भारत की प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव.
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11
ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजाराबानी.
IND vs ZIM: भारत ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. जिम्बाब्वे की टीम पहले गेंदबाजी करेगी. भारतीय बल्लेबाज आज फिर से दूसरे मैच की तरह बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे.
IND vs ZIM: प्रभसिमरन सिंह को मिल सकता है मौका
प्रभसिमरन सिंह को भारत की ओर से डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. उन्हें अब तक खेले गए 2 मैच में बेंच पर बैठना पड़ा था. लेकिन इस मैच में उन्हें खासा उम्मीदें होंगी.
IND vs ZIM LIVE: कब होगा टॉस?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 4 बजे होगा, जबकि मुकाबला 4:30 बजे शुरू होगा. दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी.
IND vs ZIM 3rd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी-20 मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे 35 रनों से हार गई. भारत ने लगातार तीसरे मैच पर कब्जा जमाते हुए सीरीज पर क्लीन स्वीप कर लिया.
भारत ने 35 रनों से मारी बाजी
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 192/5 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 49 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ईशान किशन ने 26 गेंदों में 29 रन बनाए थे, जबकि श्रेयस अय्यर के बल्ले से 27 और रिंकू सिंह के बल्ले से 25 रन निकले थे.
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से रियान बर्ल ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 43 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा वेस्ली माधेवेरे ने 25 गेंदों में 28 रन बनाए थे. इसके अलावा बेन करन ने 20 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए. उनके अलावा यश ठाकुर को 2 सफलता मिली.
India vs ZIM 3rd T20I Match: Playing 11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव.
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजाराबानी.
IND vs Zimbabwe 3rd T20I: Head to Head
इस मैच के बाद भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 15 टी-20 मैच खेले गए हैं. भारत ने 12 मैच को अपने नाम किया है, जबकि 3 मुकाबले को जिम्बाब्वे ने जीता है. हेड टू हेड आंकड़े में भारतीय टीम जिम्बाब्वे से काफी आगे है.
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
32 mins agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
1 hr agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
1 hr agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
2 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
3 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines