Live Updates
19:45 (IST) 10 Jul 2024
भारत 23 रन से जीता

भारत ने जिम्बाब्वे को 23 रन से हराकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से डायोन मायर्स ने सर्वाधिक 65 रन की पारी खेली। वहीं, मसाकाद्जा भी 18 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम ओवर में 18 रन बनाए हैं।

19:37 (IST) 10 Jul 2024
6 गेंदों पर चाहिए 42 रन

जिम्बाब्वे को जीत के लिए अंतिम 6 गेंदों पर 42 रन की जरूरत है। टीम इंडिया की जीत तय हो गई है।

19:36 (IST) 10 Jul 2024
मायर्स ने लगाया अर्धशतक

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज डायोन मायर्स ने अर्धशतक जड़ दिया है। मायर्स 55 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। टीम का स्कोर 18.5 ओवर में 139 रन है। टीम को जीत के लिए 7 गेंदों पर 44 रन बनाने हैं।

19:33 (IST) 10 Jul 2024
जिम्बाब्वे को 12 गेंद पर 58 रन की जरूरत

जिम्बाब्वे ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 12 गेंदों पर 58 रन की जरूरत है। क्रीज पर डायोन मायर्स 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19:26 (IST) 10 Jul 2024
जिम्बाब्वे ने खोया छठवां विकेट, भारत जीत की ओर

जिम्बाब्वे ने 16.3 ओवर में 116 रन के स्कोर पर अपना 6वां विकेट गंवा दिया है। क्लाइव मडांडे को वाशिंगटन सुंदर ने 37 रन पर आउट कर दिया है। जिम्बाब्वे को जीत के लिए अभी भी 21 गेंदों पर 67 रन की जरूरत है।

19:19 (IST) 10 Jul 2024
जिम्बाब्वे को जीत के लिए 30 गेंद पर 73 रन की जरूरत

जिम्बाब्वे को मैच जीतने के लिए अंतिम 5 ओवर में 73 रन की जरूरत है। टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। क्रीज पर क्लाइव मडांडे 23 गेंद पर 35 रन और डायोन मायर्स 32 गेंद पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19:14 (IST) 10 Jul 2024
जिम्बाब्वे की लड़खड़ाई हुई पारी को मायर्स ने संभाला

जिम्बाब्वे ने 39 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए क्लाइव मडांडे ने डायोन मायर्स के साथ बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की पारी को संभाला है। दोनों बल्लेबाजों ने 14 ओवर में टीम का स्कोर 94 रन पहुंचा दिया है। अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए अंतिम 5 ओवर में 89 रन की जरूरत है। क्लाइव मडांडे 19 गेंद पर 21 रन और डायोन मायर्स 30 गेदों पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19:01 (IST) 10 Jul 2024
10 ओवर में जिम्बाब्वे ने बनाए 60 रन

जिम्बाब्वे ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए अभी भी 60 गेंदों पर 123 रन की जरूरत है। क्रीज पर डायोन मायर्स 15 गेंद पर 14 रन और क्लाइव मडांडे 10 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, भारतीय टीम की ओर से वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान ने 2-2, खलील ने 1 विकेट लिए हैं।

18:51 (IST) 10 Jul 2024
जिम्बाब्वे को लगा बड़ा झटका, सुंदर ने झटके 2 विकेट

भारत के गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने 7वें ओवर में 2 विकेट ले लिया है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा 16 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट गए हैं। जबकि जॉनथन कैम्पबेल 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जिम्बाब्वे ने 7 ओवर में 40 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए हैं।

18:47 (IST) 10 Jul 2024
जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में बनाए 37 रन

जिम्बाब्वे की टीम ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 37 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए 84 गेंदों पर 146 रन की जरूरत है। क्रीज पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा 15 और डायोन मायर्स 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

17:08 (IST) 10 Jul 2024
भारत ने खोया पहला विकेट

भारतीय टीम ने 8.1 ओवर में अपना पहला विकेट खो दिया है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने यशस्वी जायसवाल का विकेट ले लिया है। यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंद पर 36 रन की पारी खेली है। उन्होंने इस पारी में 4 चौका और 2 छक्का जड़ा है। भारत का पहला विकेट 67 रन पर गिरा है। अब बल्लेबाजी करने के लिए अभिषेक शर्मा आए हैं। अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में शानदार शतक जड़ा था।

18:34 (IST) 10 Jul 2024
जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत, गंवा दिए 3 विकेट

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत रही है। टीम ने 3.1 ओवर में 19 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिए हैं। सलामी बल्लेबाज वेस्ली मधेवेरे 1 रन और तदिवानाशे मरुमानी 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वहीं, ब्रायन बेनेट ने भी 4 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया है। क्रीज पर डायोन मायर्स और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से आवेश खान ने 2 और खलील अहमद ने 1 विकेट हासिल किया है।

17:59 (IST) 10 Jul 2024
भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 183 रन का लक्ष्य

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंद पर 36 रन, कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंद पर 66 रन, अभिषेक शर्मा ने 9 गेंद पर 10 रन, रुतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंद पर 49 रन, संजू सैमसन ने 7 गेंद पर नाबाद 12 रन और रिंकू सिंह ने नाबाद 1 रन बनाए हैं। वहीं, जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए हैं। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 183 रन बनाने हैं।

17:45 (IST) 10 Jul 2024
भारत का गिरा तीसरा विकेट, कप्तान हुए आउट

17.5 ओवर में भारतीय टीम ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। कप्तान शुभमन गिल कैच आउट हो गए हैं। मुजरबानी की गेंद पर शुभमन गिल बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। शुभमन ने 49 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौका और 3 छक्का जड़ा है। अब बल्लेबाजी करने के लिए संजू सैमसन आए हैं।

17:29 (IST) 10 Jul 2024
कप्तान शुभमन ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 38 गेंदों पर 52 रन बना लिए हैं। वहीं, रुतुराज गायकवाड़ भी 20 गेंद पर 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। शुभमन ने 7 चौका और 2 छक्का जड़कर अर्धशतक बनाया है। भारतीय टीम का स्कोर 14 ओवर में 118 रन पर 2 विकेट है।

16:53 (IST) 10 Jul 2024
50 रन की हुई साझेदारी

भारत ने 5 ओवर में 54 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम ने पहले विकेट के लिए 50 से अधिक रन की साझेदारी 6 महीने के बाद की है। इससे पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की थी।

17:19 (IST) 10 Jul 2024
भारत ने खोया दूसरा विकेट, अभिषेक शर्मा हुए आउट

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत को दूसरा झटका दे दिया है। सिकंदर ने पिछले मैच के हीरो अभिषेक शर्मा का विकेट हासिल कर लिया है। भारत ने 81 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। अभिषेक शर्मा 9 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब मैदान पर रुतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।

17:15 (IST) 10 Jul 2024
भारत ने 10 ओवर में बनाए 80 रन

भारतीय टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा मौजूद हैं। शुभमन गिल 27 गेंद पर 33 रन और अभिषेक शर्मा 7 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

16:57 (IST) 10 Jul 2024
पावरप्ले में टीम इंडिया ने बटोरे 55 रन

भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पावरप्ले में बिना विकेट खोए 55 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 18 गेंद पर 27 रन और यशस्वी जायसवाल 18 गेंद पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

16:49 (IST) 10 Jul 2024
4 ओवर में भारत ने बनाए 49 रन

भारतीय टीम ने 4 ओवर में 49 रन का स्कोर बना लिया है। यशस्वी जायसवाल ने 208 की स्ट्राइक रेट से 12 गेंद पर 25 रन बनाए हैं। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 176 की स्ट्राइक से 13 गेंद पर 23 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 3 चौका और 2 छक्का लगाया है। जबकि शुभमन गिल ने 4 चौका और 1 छक्का जड़ा है।

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज में आज तीसरा मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 23 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन का स्कोर बनाया। टीम के कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। वहीं, रुतुराज गायकवाड़ ने 49 और यशस्वी जायसवाल ने 36 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे की ओर से डायोन मायर्स ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। इसके अलावा क्लाइव मडाने ने 37 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 3 और आवेश खान ने 2 विकेट हासिल किया। वहीं, खलील अहमद को 1 विकेट मिला।