Komal Sharma Abhishek Sharma Cricketer Sister: टीम इंडिया को एक नया सितारा मिल गया है। जिसका नाम है- अभिषेक शर्मा। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे T20 मैच में वो तूफान मचाया कि क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे। अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 7 चौके-8 छक्के ठोक 100 रन कूट डाले। उनके इस शानदार शतक पर घर में जश्न का माहौल बन गया। उनकी बहन कोमल शर्मा भाई की उपलब्धि पर फूली नहीं समा रही हैं।
कौन हैं अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा?
अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा पेशे से डॉक्टर हैं। वह श्री गुरु राम दास यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ एंड साइंस (SGRD) अमृतसर में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में काम करती हैं। कोमल ने साल 2018 में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU), अमृतसर से फिजियोथेरेपी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उसके बाद NIMS यूनिवर्सिटी, जयपुर से 2021 में ऑर्थोपेडिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की। वह अभिषेक से 7 साल बड़ी हैं। हाल ही में उन्होंने एप्रिन पहने अपने ऑफिस की कुछ फोटोज शेयर की थीं। जिस पर रिएक्ट करते हुए अभिषेक ने कमेंट बॉक्स में हंसने वाली इमोजी शेयर कीं। वह कई बार आईपीएल के मैचों में भाई का उत्साह बढ़ाती नजर आई हैं।
झूम उठा परिवार
भाई के रिकॉर्ड पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर कीं। जिसमें अभिषेक के रिकॉर्ड की फोटोज शामिल रहीं। इसी के साथ उन्होंने परिवार का एक खास वीडियो शेयर किया। जिसमें शतक के बाद पूरा परिवार खुशी से झूमता नजर आ रहा है। अभिषेक ने मैच के बाद उन्हें वीडियो कॉल भी किया था। आपको बता दें कि अभिषेक सबसे कम इनिंग में पहला शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह वर्ल्ड के ऐसे पहले बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने लगातार 3 छक्के जड़कर अपना शतक पूरा किया।
युवराज सिंह के चेले
अमृतसर पंजाब में जन्मे अभिषेक शर्मा पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के चेले हैं। उनकी मेंटरशिप में ही अभिषेक ने क्रिकेट सीखा है। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हार्ड हिटिंग एबिलिटी दिखाकर इसे साबित भी कर दिया है। युवी उनकी इस शानदार पारी से काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। देखना होगा कि अगले मैच में अभिषेक शर्मा क्या कमाल करते हैं।
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के जीरो पर आउट होने से खुश थे युवराज, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
20 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
29 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines