IND vs ZIM 3rd T20I: भारत-जिम्बाब्वे के बीच बुधवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में कप्तान शुभमन गिल ने 4 बदलाव किए। प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, शिवम दुबे और खलील अहमद को जगह दी गई। जबकि रियान पराग, मुकेश कुमार, ध्रुव जुरेल और साई सुदर्शन को बाहर कर दिया गया। इस मैच में शुभमन गिल यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग के लिए आए। गिल के इसी फैसले पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
अभिषेक शर्मा नंबर-3 पर उतरे
दरअसल, पिछले मैच में अभिषेक शर्मा ओपनिंग के लिए आए थे। जहां उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया था। अभिषेक ने 47 गेंदों में 7 चौके-8 छक्के ठोक 212.77 के स्ट्राइक रेट से कुल 100 रन जड़े, लेकिन अगले ही मैच (तीसरे टी-20) में उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। जहां वह फेल रहे और 9 गेंदों में एक चौका लगाकर महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक को 11वें ओवर में सिकंदर रजा ने आउट किया। तदीवानाशे मारुमनी ने कैच कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
ओपनिंग में अच्छा प्रदर्शन करते हैं अभिषेक शर्मा
हालांकि पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच 67 रन की पार्टनरशिप हुई। यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक 36 रन जड़े। आपको बता दें कि अभिषेक ने सन राइजर्स हैदराबाद के लिए भी ज्यादातर मैचों में ओपनिंग की थी। उन्होंने 16 मैचों में 32.27 के औसत और 202.22 के स्ट्राइक रेट से 484 रन ठोके। अभिषेक की पोजिशन ओपनिंग ही है। जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फैंस का कहना है कि टीम इंडिया को उनकी पोजिशन बदलने का खामियाजा उठाना पड़ा। इस मैच में साई सुदर्शन को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। गिल के इस फैसले पर भी सवाल उठ रहे हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर और उपकप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेट कीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, टेंडाई चतारा
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: ये कैसा डेब्यू? बिना बल्लेबाजी किए बाहर हो गया ये प्लेयर
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच के लिए 3 बड़े दावेदार, जानें किसकी खुल सकती है किस्मत?
ये भी पढ़ें: बिना वर्ल्ड कप खेले रिंकू सिंह की लग गई ‘लॉटरी’, पांड्या को हुआ नुकसान
ये भी पढ़ें:- नए हेड कोच गौतम गंभीर के सामने 3 बड़े चैलेंज, अब कौन होगा नया कप्तान?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines