IND vs ZIM 3rd T20I: हर खिलाड़ी के लिए अपने देश की जर्सी में खेलने का सपना होता है। वो चाहता है कि जब भी मैदान में उतरे, अपने देश के लिए योगदान दे, लेकिन एक खिलाड़ी के साथ तो गजब ही हो गया। भारत-जिम्बाब्वे के बीच हरारे में तीसरे टी-20 मैच में एक साथ चार खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया। जबकि वर्ल्ड कप स्क्वाड के चार खिलाड़ियों को जगह दी गई। प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने वाले खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, शिवम दुबे और खलील अहमद का नाम शामिल रहा। जबकि रियान पराग, ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन और मुकेश कुमार को आराम दिया गया है।
साई सुदर्शन बिना खेले ही दूसरे मैच में बाहर
इनमें से साई सुदर्शन ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने पिछले मैच में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। दरअसल, टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह ने ही बल्लेबाजी की थी। ऐसे में साई सुदर्शन को बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला। तीसरे मैच में उन्हें बाहर कर दिया गया। इस तरह डेब्यू के बावजूद साई सुदर्शन बिना बल्लेबाजी किए ही बाहर हो गए।
भारत के लिए कर चुके हैं वनडे डेब्यू
आपको बता दें कि साई सुदर्शन भारत के लिए वनडे डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने अब तक तीन वनडे खेले हैं। जिसमें 63.50 के औसत से 127 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। दूसरे ही मैच में साई सुदर्शन को बाहर करने का फैसला फैंस के लिए लिए थोड़ा चौंकाने वाला है।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच के लिए 3 बड़े दावेदार, जानें किसकी खुल सकती है किस्मत?
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 यशस्वी जायसवाल, 3 अभिषेक शर्मा, 4 रुतुराज गायकवाड़, 5 संजू सैमसन (विकेटकीपर और उपकप्तान), 6 शिवम दुबे, 7 रिंकू सिंह, 8 वाशिंगटन सुंदर, 9 रवि बिश्नोई, 10 आवेश खान, 11 खलील अहमद
ये भी पढ़ें: बिना वर्ल्ड कप खेले रिंकू सिंह की लग गई ‘लॉटरी’, पांड्या को हुआ नुकसान
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
1 वेस्ली मधेवेरे, 2 तदिवानाशे मारुमानी, 3 ब्रायन बेनेट, 4 सिकंदर रजा (कप्तान), 5 डायोन मायर्स, 6 जॉनथन कैंपबेल, 7 क्लाइव मडांडे (विकेट कीपर), 8 वेलिंगटन मसाकाद्जा, 9 रिचर्ड नगारावा, 10 ब्लेसिंग मुजाराबानी, 11 टेंडाई चतारा
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: बिना खेले ही Playing 11 से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- नए हेड कोच गौतम गंभीर के सामने 3 बड़े चैलेंज, अब कौन होगा नया कप्तान?
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
23 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
26 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
1 hr agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines