हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI वनडे क्रिकेट में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? विराट कोहली टॉप-5 में भी नहीं

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले यहां जानिए भारत-वेस्टइंडीज वनडे क्रिकेट में अब तक किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के.

विज्ञापन
भारत-वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से हो रही है वनडे सीरीज (PIC Credit- AI)

India vs West Indies ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. इस सीरीज में दो भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इससे पहले आइए जानते हैं भारत-वेस्टइंडीज वनडे क्रिकेट में अब तक किसने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. हैरानी की बात यह है कि सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में विराट कोहली का नाम शामिल नहीं है, जबकि टॉप-5 लिस्ट में सिर्फ एक नाम ऐसा है, जो एक्टिव खिलाड़ी है.

IND vs WI ODI क्रिकेट में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के?

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कोई नहीं, बल्कि रोहित शर्मा हैं. इतना ही नहीं, रोहित इकलौते एक्टिव बल्लेबाज हैं जो भारत-वेस्टइंडीज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में शामिल हैं. रोहित के बाद इस लिस्ट में गॉर्डन ग्रीनिज, क्रिस गेल, मार्नल सैमुअल्स और किरोन पोलार्ड का नाम शामिल है. हिटमैन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 मैचों की 35 पारियों में कुल 35 छक्के लगाए हैं.

उनके बाद ग्रीनिज दूसरे स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने 24 मैचों की 23 पारियों में 33 छक्के जड़े थे. वहीं, गेल भारत के खिलाफ 41 मैचों में कुल 29 छक्के जड़कर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. उनके बाद मार्नल सैमुअल्स ने 44 मैचों की 44 पारियों में 29 छक्के जड़े थे. पोलार्ड ने 20 मैचों की 19 पारियों में 28 छक्के जड़कर 5वें स्थान पर मौजूद हैं.

विज्ञापन

भारत vs वेस्टइंडीज वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजमैचपारीछक्के
1रोहित शर्मा373535
2गॉर्डन ग्रीनिज242333
3क्रिस गेल414129
4मार्नल सैमुअल्स444429
5कीरोन पोलार्ड201928

ये भी पढे़ें- पाकिस्तान को मिलेगा नया T20I कप्तान? माइक हेसन ने बताया सलमान आगा के रिप्लेसमेंट का नाम

रोहित शर्मा 12000 वनडे रन पूरा करने के बेहद करीब

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में दो बड़ी उपलब्धियों अपने नाम कर सकते हैं. रोहित वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं. रोहित अब तक खेले 288 वनडे मैचों में 11895 रन बना चुके हैं और अब उन्हें 12 हजार के ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए 105 रनों की जरूरत है. इसके अलावा, रोहित के पास बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने का मौका है. हिटमैन को इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए 135 रनों की जरूरत है.

विज्ञापन

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिररुवनंतपुरम में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा. सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे.

  • पहला वनडे – 27 सितंबर, तिररुवनंतपुरम
  • दूसरा वनडे – 30 सितंबर, गुवाहाटी
  • तीसरा वनडे – 3 अक्टूबर, न्यू चंडीगढ़

ये भी पढ़ें- IND vs WI: 15 हजार ODI रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे विराट कोहली, हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola