हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'अभी सीख रहे हैं…' शुभमन गिल की कप्तानी पर विराट कोहली का बड़ा बयान, कर दी भविष्यवाणी

Virat Kohli on Shubman Gill: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर को होने वाले पहले वनडे मुकाबले से पहले विराट कोहली ने शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है. विराट ने कहा है कि गिल कप्तानी की भूमिका में नए हैं और वह अभी कप्तानी के गुर सीख रहे हैं.

विज्ञापन
विराट कोहली ने शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर खुलकर की बात (PIC Credit -ANI)

Virat Kohli on Shubman Gill: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी. इस सीरीज में पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे, जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच कोहली ने गिल की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है. गिल को 2025 में इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा की जगह भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था.

वहीं, अक्टूबर 2025 में उन्हें वनडे टीम की भी कमान सौंपी गई थी. विराट का कहना है कि गिल टेस्ट और वनडे की कप्तानी की भूमिका में नए हैं और वह अभी कप्तानी के गुर सीख रहे हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि गिल के पास भारतीय टीम को लीड करने की सही सोच और जोश हैं.

शुभमन गिल अभी सीख रहे हैं – विराट कोहली

विराट कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवंतपुरम में होने वाले पहले वनडे मुकाबले से पहले जियोस्टार के साथ इंटरव्यू में शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर खुलकर बात की. कोहली ने कहा, “शुभमन अभी कप्तानी के गुर सीख रहे हैं. इस भूमिका में वे अभी नए हैं, लेकिन उनमें भारतीय टीम की कप्तानी करने का सही नजरिया और सही जोश है.” कोहली ने आगे गिल की कप्तानी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि गिल लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “मैदान पर टीम के काम करने के तरीके को लेकर उनके प्लान बिल्कुल साफ हैं. उनमें भारतीय क्रिकेट टीम को सही तरीके से आगे ले जाने की इच्छाशक्ति है, जो सबसे जरूरी बात है. इसलिए, मुझे लगता है कि वे लंबे समय तक कप्तानी करेंगे और बहुत अच्छा करेंगे.”

‘बल्लेबाजों को आउट करने के नए-नए तरीके सोचते हैं’

विराट ने आगे कहा कि, “गिल मैदान पर बल्लेबाजों को आउट करने के नए-नए तरीके सोचते रहते हैं, जो हमेशा कुछ अलग करने या दूसरों से एक कदम आगे रहने की निशानी है. वे अलग-अलग तरह की फील्डिंग सेट करने, खिलाड़ियों पर दबाव बनाने, गेंदबाजों से बात करने और खास तरह का बॉलिंग अटैक आजमाने से हिचकिचाते नहीं हैं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान का एशियन गेम्स में मैच? जानें फ्री जुगाड़

शुभमन गिल बेहतर करना चाहेंगे अपना कप्तानी रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुभमन गिल अपनी कप्तानी रिकॉर्ड को बेहतर चाहेंगे. गिल की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक 4 वनडे सीरीज खेल चुकी है, लेकिन टीम को सिर्फ एक सीरीज में जीत मिली है. गिल की कप्तानी में भारत ने सिर्फ अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी है. गिल ने अभी तक 12 वनडे मैचों में कप्तानी की है, जिनमें 6 जीते और 6 हारे हैं.

विज्ञापन

हालांकि, कप्तान गिल ने वनडे क्रिकेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपनी कप्तानी में खेले 12 वनडे मैचों की 11 पारियों में 604 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक और 5 अर्धशतक जड़े हैं. उनका बेस्ट स्कोर 154 रन का रहा है.

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत की क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत, जानें किस दिन खेला जाएगा मैच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola