India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें रांची के JSCA स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें अब दूसरे मैच को भी जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने पर होंगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम पलटवार करते हुए सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी.
इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है. पुजारा ने बताया है कि दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन में से किसे मौका मिलना चाहिए.
पुजारा ने संजू सैमसन को किया सपोर्ट
चेतेश्वर पुजारा ने जियो हॉटस्टार पर बातचीत में दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है. पुजारा का मानना है कि भारत को पहले मैच के बैटिंग कॉम्बिनेशन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहिए और दूसरे टी20 मैच में उसी बल्लेबाजी क्रम के साथ उतरना चाहिए. उनके मुताबिक संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं. पुजारा ने सैमसन को एक बेहतरीन खिलाड़ी बताते हुए कहा कि टीम की प्लेइंग 11 में उनकी जगह को लेकर किसी तरह का सवाल नहीं उठना चाहिए. उन्होंने कि टी20 क्रिकेट में किसी खिलाड़ी के एक या 2 मैच खराब हो सकते हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उन्हें सपोर्ट करना चाहिए और मौके देने चाहिए. उन्होंने आगे वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि वह टीम में मौजूद हैं और सही समय आने पर उन्हें भी मौका मिलेगा.
बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए
पुजारा ने दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं करने की बात कही है. उनके मुताबिक, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ओपनिंग करना चाहिए. इसके बाद नंबर-3 पर ईशान किशन को बैटिंग करनी चाहिए. वहीं, श्रेयस अय्यर नंबर-4 की जिम्मेदारी संभालें. पुजारा ने कहा कि मैच की स्थिति के आधार पर तिलक वर्मा, नमन धीर और शिवम दुबे को क्रमश: नंबर-5, 6 और 7 पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बाद अक्षर पटेल नंबर-8 पर टीम का हिस्सा होंगे. कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह भी उनकी प्लेइंग 11 में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- IPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान, 2027 में एक ही समय पर होंगे दोनों टूर्नामेंट
गेंदबाजी विभाग में बदलाव की संभावना
पुजारा के मुताबिक, दूसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन में गेंदबाजी विभाग में बदलाव की संभावना हो सकती है. भारत के सामने मयंक यादव और प्रिंस यादव में से किसी एक को चुनने का विकल्प है. उन्होंने कहा कि सीरीज शुरू होने से पहले प्रिंस यादव उनकी संभावित प्लेइंग 11 में शामिल थे, लेकिन भारतीय टीम ने मयंक यादव को मौका दिया है. ऐसे में वह मयंक को एक और मुकाबला देना चाहेंगे. पुजारा ने कहा कि टीम को बार-बार प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए और सिर्फ एक मैच के बाद किसी खिलाड़ी को बाहर करना सही नहीं होगा. इसलिए वह दूसरे टी20 में भी मयंक यादव के साथ बने रहेंगे.
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमनधीर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.
ये भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल ‘बन’ गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया ये फैसला?
संबंधित खबरें
क्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
6 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
46 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines