IND vs WI, Shai Hope: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरा शतक जड़ दिया. न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे इस मुकाबले में होप ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 104 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. यह इस वनडे सीरीज में उनका दूसरा शतक है, जबकि वनडे क्रिकेट में यह उनका 21वां शतक रहा. इस शतक के साथ ही होप ने 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
352 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को 41 रन के स्कोर पर जॉन कैंपबेल के रूप में पहला झटका लगा था. कैंपबेल 7 गेंदों पर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, कप्तान शाई होप ने एक छोर पर टिके रहे और अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 46 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. होप ने पारी को संभाले रखा और आमिर जंगू के साथ मिलकर 109 रन की साझेदारी की. इसके अलावा, उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ 56 रन भी जोड़े.
कैरेबियाई कप्तान एक छोर से लगातार रन बटोरते रहे और 104 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. यह होप का भारत के खिलाफ 5वां वनडे शतक रहा. इसी के साथ वह टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बन गए हैं. भारत के खिलाफ यह होप का पांचवां वनडे शतक है. उन्होंने इस मामले में दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने भारत के खिलाफ चार वनडे शतक लगाए थे.
सबसे तेज 21 ODI शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज
इस सेंचुरी के साथ शाई होप वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 21 शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वनडे में सबसे तेज 21 शतक लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम दर्ज है. उन्होंने यह कारनामा 116 पारियों में किया था. वहीं, भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं, जिन्होंने 138 पारियों में 21 वनडे शतक पूरे किए थे. वहीं, अब होप ने 152वीं पारी में अपना 21वां वनडे शतक जड़कर इस खास लिस्ट में जगह बना ली है.
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 21 शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- हाशिम अमला – 116 पारियां
- विराट कोहली – 138 पारियां
- शाई होप – 152 पारियां*
विकेटकीपर कप्तान के तौर पर भी रचा इतिहास
भारत के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान शाई होप ने विकेटकीपर-कप्तान के तौर पर भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया. कप्तानी और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए वनडे क्रिकेट में यह उनका 8वां शतक है. इस मामले में होप ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. भारत के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने विकेटकीपर-कप्तान के तौर पर वनडे में छह शतक लगाए थे और वह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स 4 शतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
ये भी पढ़ें- INDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
शाई होप का शानदार वनडे करियर
39 वर्षीय शाई होप ने साल 2016 में श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. होप वेस्टइंडीज के लिए अब तक 158 वनडे मैच खेल चुके हैं और 152 पारियों में करीब 50 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 6500 से अधिक रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 170 रन रहा है. होप के नाम वनडे क्रिकेट में 21 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज हैं. वह इस फॉर्मेट में 500 से अधिक चौके और 100 से ज्यादा छक्के भी लगा चुके हैं. वेस्टइंडीज के लिए होप की निरंतरता और बड़ी पारियां उन्हें टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में शुमार कर दिया है.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
9 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines