हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: संजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों पर फिफ्टी ठोक दिया और विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

विज्ञापन
संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा सबसे तेज टी20I अर्धशतक (PIC Credit - @BCCI/X)

India vs West Indies, Sanju Samson: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों पर फिफ्टी ठोक दिया. इसी के साथ वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है.

संजू सैमसन ने 21 गेंदों पर जड़ा तूफानी अर्धशतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए महज 4 ओवर में 42 रन जोड़ दिए. अभिषेक 12 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन सैमसन एक छोर पर टिके रहे और वेस्टइंडीज गेंदबाजों की जमकर खबर ली. सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी शुरू करते हुए पावरप्ले में भी अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए.

इसी के साथ सैमसन T20I इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है. कोहली ने 2019 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 गेंदों पर फिफ्टी लगाने का कारनामा किया था.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक

खिलाड़ीगेंदेंमैदान / स्थानतारीख
विराट कोहली21मुंबई11 दिसंबर, 2019
संजू सैमसन21झारखंड9 अक्टूबर, 2026
रोहित शर्मा22लॉडरहिल27 अगस्त, 2016
रोहित शर्मा23मुंबई11 दिसंबर, 2019
सूर्यकुमार यादव23प्रोविडेंस8 अगस्त, 2023

शतक लगाने से चूके सैमसन

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दूसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ा. हालांकि, वह शतक लगाने से चूक गए. सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में 41 गेंदों पर 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए. उन्हें शमर स्प्रिंगर ने आउट किया. संजू भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी पारी से फैंस को दिल जीता.

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी खेलेंगे रवींद्र जडेजा, सौराष्ट्र की टीम में हुई एंट्री, जयदेव उनादकट करेंगे कप्तानी

विज्ञापन

क्विंटन डी कॉक के नाम सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के नाम दर्ज है. उन्होंने 2023 में सेंचुरियन में खेले गए मुकाबले के दौरान महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2025 में बासेटेरे में 16 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया था. अब संजू सैमसन ने 21 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इस लिस्ट में जगह बना ली है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20I में सबसे तेज अर्धशतक

खिलाड़ीटीमगेंदेंमैदान / स्थानतारीख
क्विंटन डी कॉकसाउथ अफ्रीका15सेंचुरियन26 मार्च, 2023
टिम डेविडऑस्ट्रेलिया16बासेटेरे25 जुलाई, 2025
डेविड वार्नरऑस्ट्रेलिया18सिडनी23 फरवरी, 2010
कॉलिन मुनरोन्यूजीलैंड18माउंट माउंगानुई1 जनवरी, 2018
मार्क चैपमैनन्यूजीलैंड19ऑकलैंड6 मई, 2025
दासुन शनाकाश्रीलंका19किन्टाल14 जून, 2026
मोहम्मद अशरफुलबांग्लादेश20जोहानसबर्ग13 सितंबर, 2017
पॉल स्टर्लिंगआयरलैंड20सेंट जॉर्ज15 जनवरी, 2020
लियाम लिविंगस्टोनइंग्लैंड20तारौबा19 दिसंबर, 2023
बेन डकेटइंग्लैंड20साउथेम्प्टन10 जून, 2025
विराट कोहलीभारत21मुंबई11 दिसंबर, 2019
संजू सैमसनभारत21रांची9 अक्टूबर, 2026

ये भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, 20 रन बनाकर हुए आउट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola