IND vs WI 2nd ODI, Rohit Sharma Century: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में धमाकेदार शतक जड़ दिया. रोहित ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 72 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह उनके करियर का चौथा वनडे और कुल 35वां इंटरनेशनल शतक रहा. हिटमैन ने 75 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. वहीं, शतक लगाने के बाद रोहित का खास सेलिब्रेशन भी देखने को मिला. शतक पूरा करते ही वह खुशी से झूम उठे, जिसने सबका ध्यान खींचा.
रोहित शर्मा ने धमाकेदार शतक ठोक किया खास सेलिब्रेशन
वेस्टइंडीज के खिलाफ 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 250 से ज्यादा रन जोड़ दिए. रोहित ने मैदान पर आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और देखते ही देखते महज 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. रोहित ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 72 गेंदों में शतक ठोक दिया. वहीं, शतक लगाते ही रोहित मैदान पर बच्चे की तरह कूदने लगे. उनका यह खास सेलिब्रेशन देखकर कप्तान शुभमन गिल भी मुस्कुराने लगे. रोहित के इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
रोहित ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
हालांकि, शतक लगाने के बाद रोहित ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और 75 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि, इस शतकीय पारी के दौरान रोहित ने वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे कर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद रोहित अब दुनिया के सिर्फ तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ये ऐतिहासिक आंकड़ा छूआ है. रोहित ने अपने वनडे करियर की 282वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ है और इसकी के साथ वह 12 हजार वनडे रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
इस मामले में उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा. मास्टर ब्लास्टर ने 300 पारियों में 12 हजार वनडे रन पूरे किए थे, जबकि विराट कोहली ने महज 242 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. इसके अलावा, हिटमैन ने इस पारी के दौरान भारत में खेलते हुए 200 वनडे छक्के भी पूरे कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. वह अपने घरेलू मैदानों पर 200 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित विदेशी मैदानों पर भी 100 से ज्यादा वनडे छक्के लगा चुके हैं.
रोहित शर्मा का शानदार वनडे करियर
39 वर्षीय रोहित शर्मा ने साल 2007 में आयरलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. रोहित भारत के लिए अब तक 290 वनडे मैचों की 282 पारियों में करीब 50 की औसत से 12 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं. इस दौरान रोहित के नाम 62 अर्धशतक और 35 शतक दर्ज हैं. वह वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज भी हैं. रोहित का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 264 रन है.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज ने वनडे क्रिकेट में रचा नया इतिहास, भारत के खिलाफ 43 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
11 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines