Ravindra Jadeja Vice Captain IND vs WI: वेस्टइंडीज के साथ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया है। शुभमन गिल एक बार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं इस टेस्ट सीरीज के लिए दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जडेजा बने टीम इंडिया के उपकप्तान
वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने रवींद्र जडेजा को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया है। इससे पहले इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन पंत इंजरी के चलते ये सीरीज नहीं खेल पाएंगे, ऐसे में उनकी जगह रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है।
इंग्लैंड दौरे पर जडेजा ने किया था शानदार प्रदर्शन
इंग्लैंड दौरे पर एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया ने शुभमन गिल की अगुवाई में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी। इस सीरीज में रवींद्र जडेजा ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। जडेजा के बल्ले से इस 5 मैचों की सीरीज में 516 रन निकले थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक और 1 शतक भी निकला था।
ये भी पढ़ें:-श्रेयस अय्यर ने क्यों लिया रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
करुण नायर की हुई टीम से छुट्टी
इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के स्क्वाड में करुण नायर को 8 साल के बाद मौका मिला था, लेकिन ये सीरीज उनके लिए कुछ खास नहीं रही थी। खराब प्रदर्शन के चलते अब करुण नायर को वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह टीम में देवदत्त पड्डिकल की वापसी हुई है।
वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, एन जगदीशन
ये भी पढ़ें:-BCCI ने किया कई टीमों का ऐलान, श्रेयस अय्यर को इस सीरीज के लिए मिली कप्तानी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
15 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
35 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
58 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines