Live Updates
IND vs WI Live Score: बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला
बेंगलुरु में बारिश के कारण भारत और वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक टी20 मुकाबला रद्द कर दिया गया है. मैच रद्द होने के बाद यह 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बना लिए थे, लेकिन फिर बारिश ने खलल डाला और खेल रोक दिया गया. इसके बाद भारी बारिश को देखते हुए अंपायर्स ने मैच रद्द करने का फैसला किया.
IND vs WI Live Score: बेंगलुरु में फिर शुरू हुई बारिश
बेंगलुरु में खेले जा रहे निर्णायक मुकाबले में बारिश ने दोबारा से खलल डाल दिया है. बारिश के कारण खेल रोक दिया गया है. हालांकि, भारत ने 7.4 ओवर की बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
भारत ने शुरुआती 7 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं. फिलहाल नमन धीर 17 रन और तिलक वर्मा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs WI Live Score: भारत को लगा चौथा झटका
7वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में चौथाै झटका लगा. श्रेयस 22 रन बनाकर आउट हो गए.
IND vs WI Live Score: भारत ने 6 ओवर्स में बनाए 88 रन
भारत ने शुरुआती 6 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर 22 और तिलक वर्मा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs WI Live Score: भारत ने 5 ओवर्स में बनाए 73 रन
भारतीय टीम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 5 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं. फिलहाल श्रेयस अय्यर 10 और तिलक वर्मा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs WI Live Score: संजू सैमसन भी लौटे पवेलियन
5वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को संजू सैमसन के रूप में तीसरा झटका लगा है. सैमसन 7 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें शमर स्प्रिंगर ने आउट किया.
IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार
टीम इंडिया ने 3 ओवर में ही 50 आंकड़ा पार कर लिया है. 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 56 रन है. फिलहाल संजू सैमसन 11 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs WI Live Score: ईशान किशन लौटे पवेलियन
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को ईशान किशन को रूप में दूसरा झटका लगा. ईशान 10 गेंदों में 30 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. उन्हें शमर जोसेफ ने आउट किया.
IND vs WI Live Score: 2 ओवर में भारत ने बनाए 38 रन
भारत ने शुरुआती 2 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं. दूसरे ओवर में ईशान किशन ने दो चौके और 2 छक्कों के साथ कुल 24 रन बटोरे. फिलहाल ईशान किशन 24 और संजू सैमसन एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs WI Live Score: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा आउट
भारत को पहले ओवर में ही बड़ा झटका लगा है. ओवर की 5वीं गेंद परअभिषेक शर्मा सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें कीमो पॉल ने आउट किया. नंबर-3 पर ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए हैं. 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 14 रन है.
IND vs WI Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज कीमो पॉल पहला ओवर फेंकने आए हैं.
IND vs WI Live Score: नीतीश कुमार रेड्डी बीमारी के कारण उपलब्ध नहीं
बीमारी के कारण नीतीश कुमार रेड्डी वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए चयन उपलब्ध नहीं थे. ऐसे में उनकी जगह अर्शदीप सिंह की टीम में वापसी हो गई है और उन्हें प्लेइंग 11 में भी शामिल किया गया है.
IND vs WI Live Score: भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.
IND vs WI Live Score: 9-9 ओवर का होगा मुकाबला
फैंस के लिए अच्छी खबर सामन आई है. टॉस भारतीय समयानुसार 9 बजे होगा. इसके 15 मिनट बाद यानी 9:15 बजे मैच शुरू होगा. बारिश के कारण ओवर्स में कटोती की गई है और अब 9-9 ओवर का मुकाबाल होगा. वहीं, पावरप्ले 2.4 ओवर का होगा.
IND vs WI Live Score: बेंगलुरु में रुकी बारिश
बेंगलुरु से फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बारिश रुक गई है और कवर्स भी हटा दिए गए हैं. उम्मीद है कि जल्द ही टॉस होगा और मैच शुरू होगा.
IND vs WI Live Score: ओवर्स की कटौती शुरू
7 बजकर 45 मिनट से ओवरों की कटौती शुरू हो गई है और बूंदाबांदी रुकने का नाम नहीं ले रही है. बेंगलुरु में अभी भी बारिश हो रही है और मैदान कवर्स से ढका हुआ है. दर्शक बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं.
IND vs WI Live Score: बेंगलुरू में नहीं रुक रही बारिश
बेंगलुरू में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. फैंस और खिलाड़ियों को अब भी टॉस और मैच शुरू होने का इंतजार है. फिलहाल बारिश जारी है और मैदान कवर्स से ढका हुआ है.
IND vs WI Live Score: बेंगलुरू में और तेज हुई बारिश
बेंगलुरु से फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. बारिश और भी तेज हो गई है और फिलहाल बारिश के रुकने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.
IND vs WI Live Score: 7:30 से ओवर्स कटने शुरू हो जाएंगे
ताजा अपडेट के मुताबिक, अब से 30 मिनट का समय बीत जाने के बाद ओवरों की कटौती शुरू हो जाएगी. रात 9:41 बजे तक मैच शुरू होता है तो 5-5 ओवर का खेल होगा. अगर बारिश इस समय तक भी नहीं रुकता है, तो मैच रद्द कर दिया जाएगा.
IND vs WI Live Score: कब शुरू होगा मैच?
बेंगलुरु में फिलहाल तेज बारिश हो रही है और मैदान पूरी तरह से कवर्स से ढका हुआ है. ताज अपडेट को मुताबिक, 50 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम पहुंच चुके हैं, लेकिन बारिश के कारण अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है. मैच शाम 7 बजे शुरू होने था, लेकिन अब बारिश के कारण देर से शुरू होगा.
IND vs WI Live Score: हर्षा भोगले ने दी खुशखबरी
मशहूर कमेंट्रेटर हर्षा भोगले ने बेंगलुरू के मौसम की ताजा अपडेट दी है और एक खुशखबरी भी सुनाई है. हर्षा ने लिखा है- "बेंगलुरु में ये हल्की बारिश हो रही है जो परेशान कर रही है. हम 35 मिनट का खेल फिर से खेल सकते हैं, इसलिए 7: 35 बजे तक कोई ओवर बर्बाद नहीं होगा. अच्छी बात ये है कि ये भारत का सबसे बेहतरीन जल निकासी वाला मैदान है, इसलिए बारिश रुकने के तुरंत बाद खेल शुरू हो सकता है."
IND vs WI Live Score: बारिश के कारण टॉस में देरी
भारत-वेस्टइंडीज 5वें टी20 मैच के लिए शाम 6:30 बजे टॉस होना था, लेकिन बेंगलुरु में तेज बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है. मैदान कवर्स से ढके हुए हैं और खिलाड़ी बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं. मैच 7 बजे से शुरू होना तय था, लेकिन बारिश के कारण यह अब देर से शुरू होगा.
IND vs WI Live Score: क्या है कट ऑफ टाइम?
बेंगलुरु में बारिश निर्णायक मुकाबले का मजा किरकिरा कर सकती है. अगर मैच रात के 10.16 बजे भी नहीं शुरू हुआ, तो रद्द करना पड़ सकता है. ऐसे में मुकाबला इससे पहले ही शुरू करना पड़ेगा. अगर इस टाइम पर मुकाबला शुरू हुआ, तो मैच सिर्फ 5-5 ओवर का ही होगा. बारिश के कारण अगर मुकाबला रद्द हुआ सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हो सकता है.
IND vs WI Live Score: बेंगलुरु में हो रही है बारिश
बेंगलुरु से फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. बेंगलुरु में बारिश शुरू हो गई है और मैदान पर कवर अभी भी लगे हुए हैं. दोनों टीमों ने अभी तक वार्म-अप भी शुरू नहीं किया है. मौजूदा हालात को देखते हुए टॉस में देरी होना तय है.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11
शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ/मैथ्यू फोर्ड.
IND vs WI Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितिश रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
IND vs WI Live Score: वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे आज का मैच?
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अभी तक इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है. पिछले चारों मुकाबलों में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की है. चौथे टी20 में भले ही भारत को हार मिली है, लेकिन सैमसन ने 56 रनों की तूफानी पारी खेली थी और 20 गेंदों अर्धशतक जड़ा था. ऐसे में इसकी संभावना बेहद कम है कि उन्हें बाहर करके टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को मौका देगी.
IND vs WI Live Score: भुवनेश्वर कुमार को मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह?
अर्शदीप सिंह चोट के कारण इस निर्णायक मुकाबले से बाहर हो गए हैं. अर्शदीप की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं क्या भुवी को प्लेइंग 11 में जगह मिलती है या नहीं.
IND vs WI Live Score: मैच पर बारिश का खतरा
भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस निर्णायक मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मैच की शुरुआत के समय बेंगलुरू में 70 प्रतिशत बारिश होने की आंशका है. ऐसे में मैच शुरू होने में देरी हो सकती है. अगर लगातार बारिश होती है तो मैच रद्द भी हो सकता है.
IND vs WI Live Score: किसका पलड़ा भारी?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 22 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 12 मैचों में जीत मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का फुल स्क्वॉड
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.
IND vs WI Live Score: भारत का फुल स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार.
IND vs WI Live Score: भारत-वेस्टइंडीज के निर्णायक मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज (17 अक्टूबर) बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबरी पर है और दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका है. वेस्टइंडीज की टीम भारत में पहली बार टी20 सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मैच भारतीय सयमानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.
India vs West Indies 5th T20I Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बना लिए थे, लेकिन फिर बारिश ने खलल डाला और खेल रोक दिया गया. इसके बाद खेल दोबार शुरू नहीं हो सका. इसी के साथ यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई. इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत की ओर सेईशान किशन ने 10 गेंदों पर 30 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रन और नमन धीर ने 6 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए. हालांकि, बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका.
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines