Live Updates
IND vs WI Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 296 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 41.4 ओवर में ही सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली. गिल ने 110 रन बनाए, जबकि कोहली ने नाबाद 139 रनों की पारी खेली. कोहली ने विजयी छक्का लगाया. इस जीत के साथ ही भारत ने इस तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
IND vs WI Live Score: विराट कोहली ने ठोका धमाकेदार शतक
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है. कोहली ने 74 गेंदों पर छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया. यह कोहली के करियर का 55वां वनडे शतक है. कोहली के शतक के साथ ही भारत का स्कोर 38 ओवर में 2 विकेट पर 251 रन हो गया है और जीत के लिए 45 रनों की जरूरत है. फिलहाल कोहली 101 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: शुभमन गिल लौटे पवेलियन
34वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को कप्तान शुभमन गिल के रूप में दूसरा झटका लगा. गिल 108 गेंदों पर 110 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें रोस्टन चेज ने आउट किया. 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 225 रन है. वहीं, विराट कोहली 81 रन बनाकर शतक के करीब पहुंच गए हैं.
IND vs WI Live Score: शुभमन गिल ने ठोका शानदार शतक
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है. गिल ने 96 गेंदों पर चौके के साथ अपना शतक पूरा किया. यह उनके करियर का 9वां वनडे शतक रहा. गिल के शतक के साथ ही भारत ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 202 रन है.
IND vs WI Live Score: विराट कोहली ने पूरे किए 15000 वनडे रन
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपने 15000 रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ कोहली 15000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ही यह कारनामा किया है.
IND vs WI Live Score: विराट कोहली ने ठोका शानदार अर्धशतक
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार अर्धशतक ठोक दिया है. कोहली ने 40 गेंदों पर छ्क्के के साथ अपना पचासा पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और दो छ्क्का लगाया. 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 169 रन है. फिलहाल कोहली 51 रन और कप्तान शुभमन गिल 84 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 150 के पार
भारत ने 25वें ओवर में 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 158 रन है. फिलहाल शुभमन गिल 83 रन और विराट कोहली 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा शानदार अर्धशतक
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. गिल ने 49 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 107 रन है. फिलहाल गिल 55 रन और विराट कोहली 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
टीम इंडिया ने 16वें ओवर में 100 रनों का आंकड़ा छू लिया है. 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 100 रन है. फिलहाल कप्तान शुभमन गिल 49 रन बनाकर अपने अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर हैं और उनके साथ विराट कोहली 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: भारत को लगा पहला झटका
12वें की आखिरी गेंद पर भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. रोहित 35 गेंदों पर 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें अल्जारी जोसेफ ने आउट किया. 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 74 रन है.
IND vs WI Live Score: भारत ने पावरप्ले में बनाए 70 रन
भारत ने पावरप्ले यानी शुरुआती 10 ओवर में बिना किसी नुकसान 70 रन बना लिए हैं. अब टीम को जीत के लिए 226 रन चाहिए. फिलहाल रोहित शर्मा 30 और शुभमन गिल 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार
भारत ने 8वें ओवर में 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान 53 रन है. फिलहाल रोहित शर्मा 23 रन और शुभन गिल 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: भारत की अच्छी बल्लेबाजी
भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 38 रन बनाए लिए हैं. फिलहाल शुभमन गिल 14 और रोहित शर्मा 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब भारत को जीत के लिए 258 रन चाहिए.
IND vs WI Live Score: रोहित शर्मा ने चौके से खोला खाता
रोहित शर्मा ने पारी की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर भारत का खाता खोला. हालांकि, अगली 5 गेंदों पर कोई रन नहीं आया. भारत का स्कोर 3 ओवर के बाद बगैर विकेट के 14 रन है.
IND vs WI Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
296 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी का आगाज करने आए हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज जेडन सिल्स पहला ओवर फेंकने आए हैं.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 296 रनों का लक्ष्य
तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे पहले वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 296 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. उनके अलावा, जॉन कैंपबेल ने 62 रन बनाए, जबकि आमिर जंगू ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली. वहीं, भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट और नीतिश कुमार रेड्डी ने एक विकेट लिया.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का 7वां विकेट गिरा
50वें ओवर की पहली गेंद पर नीतिश कुमार रेड्डी ने मैथ्यू फोर्ड का आउट किया. वेस्टइंडीज ने 288 रन के स्कोर पर अपना 7वां विकेट गंवा दिया है.
IND vs WI Live Score: आमिर जंगू ने जड़ा अर्धशतक
आमिर जंगू ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. जांगू ने छक्का लगाकर पचासा लगाया. उन्होंने 37 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया. 48 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 6 विकेट पर 279 रन है.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का छठा विकेट गिरा
45वें ओवर की आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा. प्रसिद्ध कृष्णा ने रोस्टन चेज को आउट किया. चेज 32 गेंदों पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 45 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 6 विकेट पर 250 रन है.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
वेस्टइंडीज ने 38वें ओवर में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. 38 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 5 विकेट पर 206 रन है. फिलहाल रोस्टन चेज 4 और अमिर जंगू 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: कुलदीप यादव को मिली चौथी सफलता
कुलदीप यादव ने एक और विकेट हासिल कर लिया है. जस्टिन ग्रीव्स को आउट करने के बाद कुलदीप ने अगली ही गेंद पर ज्वेल एंड्रयू को पवेलियन भेज दिया. एंड्रयू बिना खाता खोले आउट हो गए. यह कुलदीप का चौथा विकेट रहा. 198 के स्कोर पर वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.
IND vs WI Live Score: कुलदीप यादव ने जस्टिन ग्रीव्स को किया चलता
36वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने जस्टिन ग्रीव्स को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई. यह कुलदीप का तीसरा विकेट रहा. ग्रीव्स 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
IND vs WI Live Score: जस्टिन ग्रीव्स ने जड़ा शानदार शतक
जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है. ग्रीव्स 104 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह उनके वनडे करियर का पहला शतक है. 35 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 3 विकेट पर 198 रन है.
IND vs WI Live Score: कुलदीप ने शाई होप को किया आउट
34वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को तीसरी सफलता मिली. कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को पवेलियन भेज दिया. 34 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 3 विकेट पर 195 रन है.
IND vs WI Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता
31वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को दूसरी सफलता मिली. प्रसिद्ध कृष्णा ने कीसी कार्टि को आउट किया. 31.1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 176 रन है. वहीं, जस्टिन ग्रीव्स 92 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार
वेस्टइंडीज ने 25वें ओवर में 150 का आंकड़ा पार कर लिया है. 25 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 156 रन है. फिलहाल जस्टिन ग्रीव्स 80 रन और कीसी कार्टि 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: कुलदीप यादव ने दिलाई भारत को पहली सफलता
भारत को आखिरकार पहली सफलता मिल गई है. 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने जॉन कैंपबेल को पवेलियन भेज दिया. कैंपबेल 60 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए. 20 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 136 रन है.
IND vs WI Live Score: जॉन कैंपबेल ने भी जड़ा अर्धशतक
जस्टिन ग्रीव्स के बाद जॉन कैंपबेल ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. कैंपबेल ने 49 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसी के साथ वेस्टइंडीज का स्कोर 17 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान 118 रन हो गया है. फिलहाल जस्टिन ग्रीव्स 61 रन और जॉन कैंपबेल 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारतीय गेंदबाज अब भी पहले विकेट की तलाश कर रहे हैं.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
जस्टिन ग्रीव्स और जॉन कैंपबेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया है. 14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी नुकसान 104 रन है. फिलहाल जस्टिन ग्रीव्स 56 रन और जॉन कैंपबेल 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को अभी भी पहली सफलता की तलाश है.
IND vs WI Live Score: जस्टिन ग्रीव्स ने ठोका अर्धशतक
वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. ग्रीव्स ने 42 गेंदों पर चौका लगाकर अपना पचासा पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में ठोक डाले 85 रन
वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले यानी शुरुआत 10 ओवर में बिना किसी नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं. जॉन कैंपबेल 37 और जस्टिन ग्रीव्स 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत को अब भी पहले विकेट की तलाश है.
IND vs WI Live Score: जस्टिन ग्रीव्स ने एक ओवर में जड़े 3 चौके
पारी का 7वां ओवर लेकर आए प्रसिद्ध कृष्णा की जमकर पिटाई हुई. जस्टिन ग्रीव्स ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया. इसके बाद दूसरी और तीसरी गेंद भी डॉट रही. चौथी गेंद पर ग्रीव्स ने फिर चौका लगाय. 5वीं गेंद भी डॉट रही. आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया. 7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 60/0 है.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत मिली है. वेस्टइंडीज ने शुरुआती 5 ओवर में बिना किसी नुकसान 38 रन बना लिए हैं. फिलहाल जॉन कैंपबेल 6 और जस्टिन ग्रीव्स 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की ओर से जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पहला ओवर फेंकने आए हैं.
IND vs WI Live Score: भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टि, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स.
IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत की ओर से नमन धीर को डेब्यू करने का मौका मिला है.
IND vs WI Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच के लिए अब से कुछ ही देर यानी 1.30 बजे टॉस होगा. भारतीय कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. मैच 2 बजे शुरू होगा.
IND vs WI Live Score: मैच पर बारिश का खतरा
भारत-वेस्टइंडीज पहले वनडे मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मैच के दौरान बारिश की संभावना करीब 15 से 25 फीसदी के बीच है. आसमान में कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है. हालांकि, अगर बारिश होती भी है तो खेल कुछ देर के लिए प्रभावित हो सकता है, लेकिन पूरे मैच के धुलने की संभावना कम है. मैच के दौरान तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
IND vs WI Live Score: विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका है. अगर रोहित और विराट मिलकर 18 रन बना लेते हैं तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 रन साझेदारी के तौर पर बनाने वाली वनडे में पहली जोड़ी बन जाएगी. वहीं, कोहली एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. वह वनडे में 15000 रन पूरा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं. इसके लिए उन्हें पहले सिर्फ 51 रनों की जरूरत है.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11
जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स/ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टि, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स.
IND vs WI Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितिश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.
IND vs WI Live Score: शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं?
वेस्टइंडीज सीरीज के शुरू होने से पहले ही कप्तान शुभमन गिल को प्रैक्टिस के दौरान मोहम्मद सिराज की एक गेंद दाहिनी कोहनी में लगी थी, जिसके कारण उनके खेलने पर सवाल खड़े हो गए थे. हालांकि, बाद में बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि की कि वह मैदान पर उतरने के लिए पूरी तहर से फिट हैं.
IND vs WI Live Score: किसका पलड़ा है भारी?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्सर कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. हालांकि, वनडे में आंकड़ो पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 142 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 72 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 64 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, दोनों टीमों के बीच 2 मैच टाई रहे हैं, जबकि 4 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकल सका.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का फुल स्क्वॉड
वेस्टइंडीज की वनडे टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स.
IND vs WI Live Score: भारत का फुल स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.
IND vs WI Live Score: भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (27 सितंबर) तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा. दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी.
India vs West Indies 1st ODI Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 296 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 41.4 ओवर में ही दो विकेट पर 300 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की इस धमाकेदार जीत में विराट कोहली ने बड़ी भूमिका निभाई और 88 गेंदों पर नाबाद 139 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 108 गेंदों पर 110 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 32 रन बनाए.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए. ग्रीव्स के अलावा, जॉन कैंपबेल ने 62 रन बनाए, जबकि आमिर जंगू ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली. वहीं, भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट और नीतिश कुमार रेड्डी ने एक विकेट लिया.
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
4 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
8 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines