Live Updates
IND vs W Live Score: वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से मारी बाजी
वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने कमाल की पारी खेलकर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई. होप के नाबाद 102 रनों की शतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 250 रनों का लक्ष्य 18.3 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
वेस्टइंडीज ने 17वें ओवर में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. 17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट पर 223 रन है और अब उसे जीत के लिए 18 गेंदों पर 27 रनों की जरूरत है. फिलहाल शाई होप 88 रन और रोमारियो शेफर्ड 19 रन बनाकर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: कुलदीप यादव ने भारत को दिलाई चौथी सफलता
15वें ओवर में कुलदीप यादव ने भारत को चौथी सफलता दिला दी. कुलदीप ने ओवर की पहली गेंद पर शेफरन रडरफोर्ड को आउट किया. रडरफोर्ड 37 गेंदों पर 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 15.1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट पर 178 रन है और उसे जीत के लिए 72 रन चाहिए.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को चाहिए 4 ओवर में 72 रन
वेस्टइंडीज ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 178 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 4 ओवर में 72 रनों की जरूरत है. भारत को विकेट की तलाश है.
IND vs WI Live Score: शेफरन रडरफोर्ड ने जड़ा अर्धशतक
शाई होप के बाद शेरफरन रडरफोर्ड ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. रडरफोर्ड ने 24 गेंदों पर छक्के के साथ अपना पचासा पूरा किया. 12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 152 रन है.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने 10 ओवर में बनाए 122 रन
वेस्टइंडीज ने शुरुआती 10 ओवर में 3 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं. अब कैरेबियाई टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 128 रनों की जरूरत है. फिलहाल शाई होप 54 रन और शेफरन रडरफोर्ड 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. होप ने 24 गेंदों पर छक्का लगाकर अपना पचासा पूरा किया. होप के अर्धशतक के साथ ही वेस्टइंडीज ने 100 का आंकड़ा भी पार कर लिया है. 9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 3 विकेट पर 113 रन है.
IND vs WI Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता
मयंक यादव ने भारत को एक और सफलता दिला दी है. मयंक ने छठे ओवर की पहली गेंद पर रोवमैन पॉवेल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.पॉवेल 24 रन बनाकर आउट हुए. 6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 3 विकेट पर 72 रन है.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने 3 ओवर में बनाए 31 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने 3 ओवर में 2 विकेट पर 31 रन बना लिए हैं. फिलहाल शाई होप 13 रन और रोवमन पॉवेल 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: मयंक यादव ने झटके बैक टू बैक दो विकेट
मयंक यादव ने भारत को एक और सफलता दिला दी है. ओवर की तीसरी गेंद पर कामिल पूरन को आउट करने के बाद मयंक ने अगली ही गेंद पर शिमरोन हेटमायर को पवेलियन भेज दिया. हेटमायर अपना खाता भी नहीं खोल सके. एक ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट पर 9 रन है.
IND vs WI Live Score: भारत को मिली पहली सफलता
मयंक यादव ने पहले ही ओवर में भारत को पहली सफलता दिला दी है. मंयक ने कामिल पूरन को पवेलियन भेज दिया है. कामिल सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. वेस्टइंडीज ने सिर्फ 5 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया है.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप और कामिल पूरन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज मयंक यादव पहला ओवर फेंकने आए हैं.
IND vs WI Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 250 रनों का लक्ष्य
भारत ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 250 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए. भारत की ओर से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 82 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा, तिलक वर्मा ने नाबाद 44 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 43 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 रन जोड़े. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. वहीं, शमर स्प्रिंगर ने 2 विकेट हासिल किए.
IND vs WI Live Score: श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन
20वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में 5वां झटका लगा. श्रेयस 18 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.
IND vs WI Live Score: तिलक वर्मा ने जड़ा हैट्रिक छक्का
तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े. तिलक ने शमर स्प्रिंगर की पहली तीन गेंदों पर छक्का लगाया. 19.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 244 रन है.
IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 200 के पार
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 18वें ओवर में 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. टीम इंडिया ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर 34 रन और तिलक वर्मा 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: संजू सैमसन लौटे पवेलियन
15वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को संजू सैमसन के रूप में चौथा झटका लगा. सैमसन 41 गेंदों पर 82 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए. उन्हें शमर स्प्रिंगर ने आउट किया. 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 169 रन है. फिलहाल तिलक वर्मा 7 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका
14वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को शिवम दुबे के रूप में तीसरा झटका लगा. शिवम दुबे सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेटपर 161 रन है.
IND vs WI Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
12वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को ईशान किशन के रूप में दूसरा झटका लगा. ईशान 22 गेंदों पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
IND vs WI Live Score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 127 रन
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं. फिलहाल संजू सैमसन 72 रन और ईशान किशन 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
भारत ने 9वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 107 रन है. फिलहाल संजू सैमसन 67 रन और ईशान किशन 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs WI Live Score: भारत ने पावरप्ले में बनाए 79 रन
भारत ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं. पावरप्ले में अभिषेक शर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए. फिलहाल संजू सैमसन 42 रन और ईशान किशन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs WI Live Score: संजू सैमसन ने जड़ा अर्धशतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. सैमसन ने 21 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया.
IND vs WI Live Score: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन
चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. अभिषेक 12 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें रोस्टन चेज ने आउट किया. 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 42 रन है. नंबर-3 पर ईशान किशन बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
IND vs WI Live Score: भारत की दमदार शुरुआत
भारत को दमदार शुरुआत मिली है. टीम इंडिया ने शुरुआत 2 ओवर में बिना किसी नुकसान 21 रन बना लिए हैं. भारत ने दूसरे ओवर में तीन चौके के साथ 11 रन बटोरे. फिलहाल अभिषेक शर्मा 19 रन और संजू सैमसन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs WI Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से स्पिनर अकील होसेन पहला ओवर फेंकने आए हैं,
IND vs WI Live Score: भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.
IND vs WI Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11
शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, शमर स्प्रिंगर/गुडाकेश मोती, अकेल हुसैन, शमर जोसेफ.
IND vs WI Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव/प्रिंस यादव.
IND vs WI Live Score: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में मौका नहीं मिला था. वैभव अब भी भारत में अपने पहले इंटनरेशनल मैच खेलने का इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी मौका नहीं मिला था. हालांकि, उन्होंने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
IND vs WI Live Score: भारत ने 8 विकेट से जीता था पहला टी20 मैच
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल की थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शाई होप और रदरफोर्ड के अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 19.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 171 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर की 102 रनों की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 32 गेंदें रहते मैच अपने नाम कर लिया.
IND vs WI Live Score: किसका पलड़ा है भारी?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 10 मैचों में जीत मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीज रहा है.
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का फुल स्क्वॉड
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.
IND vs WI Live Score: भारत का फुल स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर.
IND vs WI Live Score: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरे मैच में भारत अपनी बढ़त को 2-0 करना चाहेगा, तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
India vs West Indies 2nd T20I Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को 6 विकेट से हरा दिया. शाई होप की नाबाद 102 रनों की शतकीय पारी और शेरफेन रदरफोर्ड के तूफानी अर्धशतक की बदौलत कैरेबियाई टीम ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए. भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक जड़ा और 41 गेंदों पर 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए. उनके अलावा, तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 22 गेंदों पर 43 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों पर 40 रन बनाए. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. वहीं, शमर स्प्रिंगर ने 2 विकेट हासिल किए.
जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. शाई होप के नाबाद शतक और रदरफोर्ड की अर्धशतकीय पारी के दम पर मेहमान टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 252 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस तरह 249 रन का बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद भारतीय टीम उसका बचाव नहीं कर सकी और उसे रांची में निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines