India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम के स्टार गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. चोट के कारण वह सिर्फ 5 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे. अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है. प्रसिद्ध की जगह तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है.
प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अंशुल कंबोज को मिला मौका
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार, 1 अक्टूबर को बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में नहीं खेल पाएंगे. गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान प्रसिद्ध को बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई, जिसके चलते वे तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं. सिलेक्शन कमेटी ने प्रसिद्ध के रिप्लेसमेंट के तौर पर तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है. कंबोज न्यू चंडीगढ़ में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला 3 अक्टूबर को मुल्लांपुर में खेला जाएगा.
बता दें कि, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में प्रसिद्ध ने सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी की और 45 रन खर्च करते हुए एक विकेट हासिल किया. इसके बाद पारी के 31वें ओवर में चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मुकाबलों में कुल 3 विकेट अपने नाम किए. अब प्रसिद्ध चोटिल होकर अपने गृहनगर बेंगलुरु लौट चुके हैं. चोट के कारण 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में उनके खेलने पर भी संशय बना हुआ है. इसके अलावा, वह 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
अंशुल कंबोज ने अभी तक नहीं खेला वनडे
टीम इंडिया में शामिल होने मिलने से पहले अंशुल कंबोज पुडुचेरी में इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दूसरा अनऑफशियल टेस्ट मैच खेल रहे थे. कंबोज ने मैच बीच में ही छोड़ दिया है. उन्होंने मैच की पहली पारी में 3 विकेट चटकाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने दो ओवर गेंदबाजी की. 25 वर्षीय कंबोज ने अभी तक भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है, जबकि टी20 इंटरनेशनल में भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है. हालांकि, वह टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
हालांकि, घरेलू क्रिकेट में कंबोज का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 113 विकेट, लिस्ट ए में 56 विकेट और टी20 क्रिकेट में 76 विकेट दर्ज हैं. आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा हैं. IPL 2026 में उन्होंने CSK के लिए 14 मुकाबलों में 21 विकेट झटके थे. वहीं, अब तक खेले 25 आईपीएल मैचों में कंबोज के नाम कुल 31 विकेट हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
27 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines