हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वार्म-अप मैच के दौरान ऋषभ पंत खेलने लगे 'फुटबॉल', VIDEO देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

IND vs SLC XI: टीम इंडिया और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच खेले गए वार्म-अप मैच के दौरान स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक मजेदार अंदाज देखने को मिला. पंत बल्लेबाजी करते समय अचानक फुटबॉल की तरह गेंद को किक करने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Rishabh Pant

IND vs SLC XI, Rishabh Pant: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खेलने उतरी टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने 207 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. वहीं, मैच के दौरान मैदान पर भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक मजेदार अंदाज देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

बल्लेबाजी करते समय पंत ने अचानक अपने फुटबॉल स्किल्स दिखाते नजर आए, जिसे देखकर कमेंटेटर की भी हंसी छूट गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वार्म-अप मैच में दिखा ऋषभ पंत का ‘फुटबॉल’ अवतार

ऋषभ पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ मैदान पर मस्ती भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वार्म-अप मैच में भी उनका मजेदार अंदाज देखने को मिला. दरअसल, यह मजेदार पल भारत की दूसरी पारी के दौरान देखने को मिला, जब ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे और नॉन स्ट्राइक पर ध्रुव जुरेल खड़े थे.

विज्ञापन

श्रीलंका के स्पिनर दिलुम सुदीरा ने पंत के लेग स्टंप के बाहर की ओर गेंद फेंकी, जिसे उन्होंने फुटबॉल की तरह पैर से किक कर दिया. पंत का यह अंदाज देखकर कमेंटेटर भी हंसने लगे. इसका वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस को भी पंत का यह अंदाज पसंद आ रहा है.

पंत का नहीं चला बल्ला

हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वार्म-अप मैच में ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चला. पंत पहली पारी में महज 2 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 28 रनों की पारी खेली. हालांकि, दूसरी पारी में पंत ने 68 गेंदों का सामना किया और इस दौरान उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए. ऐसे में अब सबकी नजरें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंत के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- World Cup के लिए टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया बड़ा बयान, कहा- सिलेक्शन कॉल आया तो…

15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉले में खेला जाएग. इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है. टीम इंडिया करीब 9 साल के बाद श्रीलंका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने रिकॉर्ड को कायम रखते हुए सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें- सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी पर आया बड़ा अपडेट, जल्द मिल सकता है मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola