Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली एक बार फिर से वापसी करने के लिए तैयार हैं। टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली अब अपना ध्यान वनडे और टेस्ट क्रिकेट में लगाना चाहते हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना भी गया है। इसी कड़ी में जब विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेंगे तो उनके पास एक बड़ा कारनामा करने का मौका होगा।
विराट कोहली के पास है ये बड़ा कारनामा करने का मौका
विराट कोहली के पास इस सीरीज में अपने वनडे क्रिकेट में 14000 रन पूरे करने का मौका है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें 152 रन की जरूरत है। ऐसे में उनके पास ये मुकाम को हासिल करने का मौका है। अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो वो वनडे क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले दुनिया के दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके अलावा वो वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
वनडे क्रिकेट में 14000 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के नाम दर्ज हैं। सचिन ने 463 वनडे में 18426 रन बनाए हैं, जबकि कुमार संगकारा ने 404 मैच खेलकर 14234 रन बनाए हैं। बता दें कि विराट कोहली के नाम सबसे तेज 8,000, 9,000, 10,000, 11,000, 12,000 और 13,000 रन बनाने का रिकॉर्ड है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी शुरू करेगी टीम इंडिया
श्रीलंका दौरे के साथ ही टीम इंडिया 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर तैयारी शुरू कर देगी। रोहित शर्मा की निगाह भी इस समय चैंपियन ट्रॉफी पर है। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद सिर्फ 6 ही और वनडे मैच खेलने हैं। ऐसे में गौतम गंभीर और रोहित शर्मा कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं।
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
4 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
5 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
5 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
5 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
6 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
6 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
6 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
7 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
8 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines