IND vs SL, U19 Asia Cup 2024: ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप में भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। UAE में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को मात दी। टीम की इस जीत में सबसे ज्यादा योगदान 13 साल के वैभव सूर्यवंशी का रहा। उन्होंने केवल 36 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे। टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। श्रीलंका की टीम 46।2 ओवर में 173 रनों पर ढेर हो गई। 174 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार रही। लामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। 9वें ओवर में आयुष म्हात्रे 34 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने 10वें ओवर में फिफ्टी पूरी की। वहीं, टीम इंडिया ने 10 ओवर में ही 100 रन बना दिए थे।
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। लेकिन वो 14वें ओवर में प्रवीण मनीषा की हेंड पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान मोहम्मद अम्मान और सिद्धार्थ सी ने मोर्चा संभालते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
एक ओवर में बनाए 31 रन
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक ही ओवर में 31 रन बना दिए थे। उन्होंने इस मैच के पहले दूसरे ओवर में पहली गेंद पर छक्का लगाया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी और तीसरी गेंद पर 6 और 4 लगाया था। वहीं, चौथी गेंद डुलनिथ सिगेरा ने वाइड फेंकी थी और इसमें भी वैभव सूर्यवंशी को 5 रन मिले थे। चौथी गेंद पर वैभव कोई नहीं बना पाए थे। लेकिन 5वीं गेंद पर बाई के रूप में वैभव को 4 रन मिले थे। वहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होने 6 लगाया था।
उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 36 गेंदों में 67 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। उनका इस मैच में स्ट्राइक रेट 186 का रहा।
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
36 mins agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
44 mins ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
1 hr agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
1 hr ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
2 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
3 hrs ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines