IND vs SL Team India Probable Squad: भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे के बाद श्रीलंका टूर के लिए तैयार है। जहां 27 जुलाई से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। इसके बाद तीन मैचों की ही वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए किसी भी वक्त टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ गई युवा टीम में से कुछ खिलाड़ियों को श्रीलंका टूर पर भी जगह मिल सकती है। इनमें से एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसने टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए धूम मचाई थी।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
जिम्बाब्वे टूर पर कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए शानदार शतक ठोका था। उन्होंने आखिरी मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी निकाला। कहा जा रहा है कि यशस्वी जायसवाल का टीम में स्थान लगभग पक्का है। जायसवाल ने चौथे टी-20 में 53 गेंदों में 93 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में बड़ा योगदान दिया था।
ऑलराउंडर में वाशिंगटन सुंदर की जगह पक्की
वहीं दूसरी ओर रवींद्र जडेजा की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है। सुंदर ने जिम्बाब्वे टूर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गेंद और बल्ले से योगदान दिया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया। उन्होंने 5 मैचों में 8 विकेट चटकाए थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 77 और 49 रन की पारी खेलने वाले रुतुराज गायकवाड़ को भी टीम में जगह दी जा सकती है।
हार्दिक पांड्या को कप्तानी नहीं
गौतम गंभीर की टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में ये पहली सीरीज होगी। पहले कहा जा रहा था कि हार्दिक पांड्या को टी-20 और केएल राहुल को वनडे टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। वहीं विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को आराम देने की बात सामने आई थी। हालांकि अब कहा जा रहा है कि टी-20 टीम की कप्तानी हार्दिक के बजाय सूर्यकुमार यादव को सौंपी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: क्या LSG की कप्तानी से हटाए जाएंगे केएल राहुल? टीम के खिलाड़ी ने दिया बड़ा हिंट
क्या है सीरीज का शेड्यूल
आपको बता दें कि पहले श्रीलंका टूर की शुरुआत 26 जुलाई से होनी थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर दिया गया। अब टी-20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को पल्लेकेले में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 28 जुलाई और तीसरा मैच 30 जुलाई को होगा। इसके बाद वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को कोलंबो में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 4 अगस्त और तीसरा मैच 7 अगस्त को होगा। तीनों मैच कोलंबो में खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के बर्थडे के लिए बनवाया खास केक, क्या लिखा मैसेज? देखें तस्वीरें
ये भी पढ़ें: विराट कोहली-गौतम गंभीर की ‘लड़ाई’ का क्या है पूरा सच? अमित मिश्रा ने किया खुलासा
ये भी पढ़ें: Video: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या गंभीर ने रोहित-विराट को दिया आदेश!
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
42 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines