IND vs SL Team India Practice Session: भारतीय टीम 22 जुलाई को श्रीलंका पहुंच चुकी थी। इस दौरे के लिए फैंस से लेकर खिलाड़ी तक काफी उत्साहित दिख रहे हैं, क्योंकि टीम इंडिया अपने नए हेड कोच गौतम गंभीर की अगुवाई में पहली सीरीज खेलने वाली है। गौतम गंभीर श्रीलंका दौरे से अपने कार्यकाल की शुरुआत करने जा रहे हैं। वहीं आज गौतम गंभीर की निगरानी में सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेने वाले हैं। इस प्रैक्टिस सेशन में सभी की निगाहें एक खिलाड़ी पर रहने वाली हैं।
3 घंटे तक चलेगा प्रैक्टिस सेशन
टीम इंडिया अपने श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से करने वाली है। 27 जुलाई को टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इससे पहले मंगलवार यानी आज टीम इंडिया का पहला प्रैक्टिस सेशन होने वाला है। ये गौतम गंभीर के साथ टीम इंडिया का पहला प्रैक्टिस सेशन होने वाला है। इस दौरान सभी खिलाड़ी नेट पर पसीना बहाते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी के बयान पर पूर्व पाक क्रिकेटर का पलटवार, बोले-‘365 में से 300 दिन रोना पड़ेगा’
इस खिलाड़ी पर रहेंगी नजरें
श्रीलंका दौरे के लिए वनडे टीम का कप्तान रोहित शर्मा और टी20 टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है। इन दोनों के अलावा इस बार सभी की नजरें शुभमन गिल पर रहने वाली है। गिल को इस दौरे के लिए वनडे और टी20 दोनों टीमों का उपकप्तान बनाया गया है। भविष्य को लेकर टीम इंडिया का ज्यादा फोकस गिल होता हुआ दिख रहा है। इससे पहले गिल को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था।
रोहित-विराट की हो रही वापसी
टी20 विश्व कप 2024 के बाद से रोहित शर्मा और विराट कोहली ब्रेक पर चल रहे थे। जिसके बाद अब इन दोनों खिलाड़ियों की इस दौरे पर वापसी हो रही है। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा वनडे सीरीज में विराट कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या जब सूर्यकुमार यादव से मिले तो कैसा रहा रिएक्शन? सामने आया वीडियो
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: रोहित-विराट खेलेंगे तो बुमराह क्यों नहीं? सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
4 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
5 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
12 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
13 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
13 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
14 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines