Hardik Pandya: टीम इंडिया अब श्रीलंका का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे विश्व चैंपियन खिलाड़ियों की मैदान पर वापसी हो रही है। इस दौरे के लिए टीम का ऐलान होने के बाद से फैंस के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर हार्दिक पांड्या की जगह टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान क्यों बनाया गया है, जबकि हार्दिक टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के उपकप्तान थे और उनका प्रदर्शन भी कमाल का रहा था। अब हार्दिक के कप्तान नहीं बनने की बड़ी वजह सामने आई है।
चीफ सेलेक्टर नहीं थे खुश
दरअसल टी20 विश्व कप 2024 के बाद फैंस को उम्मीद थी कि हार्दिक पांड्या ही श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान होंगे। लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल में गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ने के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए पांड्या का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, इसके बाद से पांड्या की कप्तानी सवालों के घेरे में थी।
जिसके बाद अब टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और नए हेड कोच गौतम गंभीर हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के पक्ष में नहीं थे। जबकि वे सूर्यकुमार यादव को कप्तान चाहते थे। रिपोर्ट्स की माने तो टीम के ड्रेसिंग रूम पर भी हार्दिक पांड्या से ज्यादा सूर्यकुमार यादव का प्रभाव है।
पांड्या की कप्तानी से अगरकर और गंभीर नहीं संतुष्ट
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद हार्दिक पांड्या को ही टीम इंडिया का नया कप्तान देखा जा रहा था। लेकिन जिस तरह से हार्दिक का आईपीएल 2024 गुजरा, उसके बाद से पांड्या की कप्तानी पर काफी सवाल उठने लगे थे।
यहां तक रिपोर्ट्स ये भी सामने आई कि हार्दिक के कप्तान रहते ड्रेसिंग रूम का माहौल भी उतना अच्छा नहीं रहता। वहीं हार्दिक ने श्रीलंका के साथ होने वाली वनडे सीरीज से भी व्यक्तिगत कारणों के चलता आराम मांगा था। अब इन सब बातों को लेकर कोच गौतम गंभीर और अजीत अगकर हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने से संतुष्ट नहीं थे।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या के लिए BCCI का नया ‘फरमान’, अब देनी होगी खास परीक्षा
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: 12 साल का इंतजार हो सकता है खत्म, रहेगी खास शर्त; फैंस के लिए आएगी बड़ी खुशखबरी
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
16 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
59 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines