IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कल से 3 टी20 और 3 वनडे क्रिकेट मैच की सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कैंप में एक दिग्गज विदेशी खिलाड़ी की एंट्री हुई है। ये खिलाड़ी टीम इंडिया की जीत में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर की पसंद का ये खिलाड़ी पूरे श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ बना रहेगा।
कौन है ये खिलाड़ी
टीम इंडिया के साथ जुड़ने वाले ये खिलाड़ी नीदरलैंड के पूर्व स्टार क्रिकेटर रेयान टेन डोशचेट हैं। रेयान टेन डोशचेट टीम इंडिया के साथ बतौर असिस्टेंट कोच के रूप में जुड़े हैं। गौतम गंभीर ने बीसीसीआई से अपने लिए 2 असिस्टेंट कोच की मांग की थी, जिसपर बीसीसीआई ने उन्हें 2 असिस्टेंट कोच मुहैया करा दिए हैं। गौतम गंभीर के असिस्टेंट कोच के रूप में रेयान टेन डोशचेट के अलावा अभिषेक नायर हैं। रेयान श्रीलंका में टीम इंडिया के कैंप में शामिल हुए हैं। वहीं, अभिषेक नायर टीम इंडिया के साथ ही श्रीलंका के लिए रवाना हुए थे। रेयान डोशचेट और अभिषेक नायर दोनों ही ने आईपीएल-2024 में गौतम गंभीर के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए काम किया था और दोनों गौतम गंभीर की पसंद माने जाते हैं।
पहली बार टीम इंडिया में होंगे असिस्टेंट कोच
टीम इंडिया में अब तक मुख्य कोच के अलावा बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कोच को ही नियुक्त किया जाता रहा है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्य कोच के साथ 2 असिस्टेंट कोच को भी नियुक्त किया गया है। इन दोनों असिस्टेंट कोच की मांग गौतम गंभीर ने ही की थी। दोनों असिस्टेंट कोच के रूप में उन्होंने अभिषेक नायर और रेयान टेन डोशचेट का नाम ही सुझाया था, जिसे बीसीसीआई ने मान लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गौतम गंभीर इन दोनों असिस्टेंट कोच को किस तरह की जिम्मेदारी देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रेयान डोशचेट वनडे क्रिकेट में तो अभिषेक नायर टेस्ट क्रिकेट में सहायक कोच की भूमिका निभा सकते हैं।
अभी इनका चयन बाकी
रेयान डोशचेट और अभिषेक नायर टीम के साथ बतौर असिस्टेंट कोच के रूप में जुड़ चुके हैं, जबकि गौतम गंभीर मुख्य कोच की भूमिका में हैं। गौतम गंभीर ने श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले प्रेसवार्ता करते हुए कहा था कि श्रीलंका दौरे के बाद टीम के अन्य कोचिंग स्टाफ को लेकर फैसला किया जाएगा। अब क्रिकेट फैंस को इस बात का इंतजार है कि टीम इंडिया का अगला गेंदबाजी और फील्डिंग कोच कौन बनेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम गंभीर गेंदबाजी कोच के लिए साउथ अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज मोर्नी मॉर्केल तो फील्डिंग कोच के लिए जोंटी रोड्स के नाम की सिफारिश बीसीसीआई से की है, लेकिन बीसीसीआई इन पदों के लिए किसी भारतीय को ही जिम्मेदारी देने के पक्ष में है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बीसीसीआई फील्डिंग कोच के लिए टी दिलीप और गेंदबाजी कोच के लिए जहीर खान के नाम पर चर्चा कर रहा है।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: पीवी सिंधु के पास स्वर्णिम इतिहास बनाने का मौका, कोई भी भारतीय ओलंपिक में नहीं कर पाया है ऐसा
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ही नहीं ये भारतीय है भी मेडल का बड़ा दावेदार, एक समय छोड़ना चाहते थे जैवलिन, पिता की सलाह ने बदल दी राह
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, सामने आई बुरी खबर
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
39 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
13 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines