भारत के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंका के कोच ने चला माइंड गेम, किया ये बड़ा दावा

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज 27 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज को खेलने के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंका के कोच सनथ जयसूर्या ने भारत के खिलाफ माइंड गेम खेला है।

Sanath Jayasuriya

Sanath Jayasuriya

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज 27 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव और श्रीलंका की टीम का नेतृत्व चरिथ असलांका करेंगे। टीम इंडिया सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है और नए हेड कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में अभ्यास में जुटी हुई है। इस बीच श्रीलंका टीम के कोच सनथ जयसूर्या ने भारतीय टीम के खिलाफ माइंड गेम खेला है।

विज्ञापन

क्या बोले श्रीलंका के कोच

श्रीलंका के कोच सनथ जयसूर्या ने कहा कि श्रीलंका की टीम रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की अनुपस्थिति के कारण भारत की प्लेइंग-11 में पैदा हुई कमी का फायदा उठाने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम को इन तीनों बड़े स्टार खिलाड़ियों की कमी खलेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उनकी प्रतिभा और जिस तरह का क्रिकेट उन्होंने खेला है, उसे देखते हुए हम सभी जानते हैं कि वे किस स्तर के हैं।

विज्ञापन

क्यों टीम में नहीं हैं रोहित शर्मा-विराट कोहली

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद ही इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इन दोनों के साथ ही टीम के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने भी इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इस कारण ये तीनों ही खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टी20 क्रिकेट सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट सीरीज के लिए चुना गया है, जबकि रवींद्र जडेजा को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

विज्ञापन

भारत-श्रीलंका मैच शेड्यूल

तारीख मैच समय
27 जुलाई पहला टी20 शाम 7 बजे
28 जुलाई दूसरी टी20 शाम 7 बजे
30 जुलाई तीसरा टी20 शाम 7 बजे
2 अगस्त पहला वनडे दोपहर 2:30 बजे
4 अगस्त दूसरा वनडे दोपहर 2:30 बजे
7 अगस्त तीसरा वनडे दोपहर 2:30 बजे

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: क्या राहुल-रोहित की राह पर गौतम गंभीर? ऐसा रहा टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ