IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 क्रिकेट मैचों की सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी। इस सीरीज में दोनों ही टीमों की कमान नए कप्तान संभालते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में होगी तो श्रीलंका क्रिकेट टीम की बागडोर चरिथ असलंका के हाथ में होगी। दोनों ही कप्तान इस सीरीज को जीत कर अपनी कप्तानी पारी की शानदार शुरुआत करना चाहेंगे। इस बीच हम आपको इस रिपोर्ट के जरिए बताते हैं कि दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी है और अब तक दोनों टीमों के बीच कैसा प्रदर्शन रहा है।
दोनों टीम के बीच हुए 29 मैच
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 29 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें भारतीय टीम ने 19 और श्रीलंका ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। अंतिम 6 मैचों की बात की जाए तो भारत ने 4 और श्रीलंका ने 2 मैच जीता है। दोनों टीमों का अंतिम बार टी20 में आमना-सामना 7 जनवरी 2023 को हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 91 रन से हराया था।
आखिरी सीरीज कौन जीता
भारत और श्रीलंका के बीच इससे पहले 2021-22 में 3 टी20 मैच की सीरीज खेली गई थी। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने तब भारत का दौरा किया था। इस सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत हासिल की थी। वहीं, इस सीरीज से पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था, जहां 3 टी20 मैच की सीरीज श्रीलंका ने 2-1 से अपने नाम की थी।
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत व संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह , खलील अहमद और मोहम्मद सिराज
सीरीज के लिए घोषित श्रीलंका टीम
चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निस्सांका, कुसल जनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कुसल मेंडिस, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदू हसरंगा, महेश दीक्षाना, दुनीथ वेललागे, चमिंडू विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा और बिनुरा फर्नांडो
भारत-श्रीलंका टी20 मैच शेड्यूल
| मैच | तारीख |
| पहला टी20 | 27 जुलाई |
| दूसरा टी20 | 28 जुलाई |
| तीसरा टी20 | 30 जुलाई |
ये भी पढ़ें:- T20 WC के बीच हार्दिक का मैसेज देख हैरान रह गया था युवा खिलाड़ी, क्या था पांड्या का वो संदेश?
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: फिटनेस नहीं! इसलिए हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाया; पूर्व दिग्गज का बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें:- भारत के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines