IND vs SL ODI Series: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज जीत ली है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर 3-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया। अब बारी तीन मैचों की वनडे सीरीज की है। जिसकी शुरुआत 2 अगस्त से हो रही है। इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो जाएगी। जबकि विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस सीरीज में टीम इंडिया के तुरुप के इक्के दिखाई नहीं देंगे। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं…
सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह को नहीं मिली जगह
दरअसल, टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। इस स्क्वाड में कुछ खिलाड़ियों ने दोनों टीमों में जगह बनाई थी। रियान पराग और शिवम दुबे दोनों टीमों में शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह को वनडे स्क्वाड में मौका नहीं दिया गया है। वह ब्रेक पर रहेंगे। सूर्या-रिंकू के साथ ही हार्दिक पांड्या को भी आराम दिया गया है। बता दें कि सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह श्रीलंका के खिलाफ आउट ऑफ सिलेबस साबित हुए। जब उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार बॉलिंग की और वो भी डेथ ओवर्स में। सूर्या और रिंकू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट भी चटकाए। ऐसे में टीम इंडिया में उनकी कमी खलेगी।
श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव,अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
ये भी पढ़ें: Video: सूर्यकुमार यादव क्या IPL 2025 में बनेंगे कप्तान? ये 6 टीमें कर सकती हैं बदलाव
क्या है शेड्यूल?
पहला मैच 2 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 4 अगस्त और तीसरा मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा। सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ही होंगे। भारतीय समयानुसार ये मुकाबले दोपहर 2.30 बजे से खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया की ‘इस गलती’ के बावजूद सूर्या की सूझबूझ ने जिताया मैच, कप्तानी हो तो ऐसी!
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका का तीसरा बल्लेबाज खेलने क्यों नहीं आया? जानें सुपर ओवर के ये अनोखे नियम
ये भी पढ़ें: Video: लास्ट बॉल पर छक्का ठोक ‘पागल’ हो गया बल्लेबाज, जश्न में फेंका बल्ला, अंपायर को लग गई चोट
संबंधित खबरें
भारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
9 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
36 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
56 mins ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
1 hr agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines