India vs Sri Lanka: भारत के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम की मुश्किलें बढ़ गई है. श्रीलंका के सामने विकेटकीपर को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. श्रीलंका ने अभी तक सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं.
ऐसे में श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मेंडिस के संभावित रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है. चयनकर्ताओं ने विकेटकीपिंग के लिए दो विकल्पों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिसमें एक अनुभवी और एक युवा खिलाड़ी शामिल है.
विकेटकीपिंग के लिए श्रीलंका के दो खिलाड़ियों के बीच टक्कर
श्रीलंका के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 के दौरान दाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हेंटूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. रिपोर्ट्स की माने तो वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में उनकी जगह लेने के लिए 33 वर्षीय निरोशन डिकवेला और 22 साल के अंजला बंडारा के बीच चयन के लिए टक्कर है. श्रीलंका की मीडिया न्यूजवायर के मुताबिक, डिकवेला और बंडारा को प्रोविजनल स्क्वॉड में शामिल किया गया है. हालांकि, इनमें से किसी एक को मुख्य टीम में जगह मिल सकती है.
डिकवेला के पास है टेस्ट का लंबा अनुभव
विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला भले ही पिछले 3 साल से श्रीलंका टीम से बाहर चल रहे हों, लेकिन उनके पास टेस्ट का अच्छा खासा अनुभव है. डिकवेला ने आखिरी बार श्रीलंका के लिए 2023 में टेस्ट मैच खेला था. उनके पास 54 टेस्ट मैचों का अनुभव हैं और विकेटकीपिंग में टीम के लिए भरोसेमंद विकल्प हो सकते हैं. हालांकि, बल्लेबाजी के मामले में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. डिकवेला ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक एक भी शतक नहीं लगाया है.
अंजला बंडारा ने भी ठोकी दावेदारी
दूसरी ओर, 22 वर्षीय अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज अंजला बंडारा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और वह टीम के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं. उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ वार्म-अप मैच में श्रीलंका क्रिकेट XI की ओर से खेलते हुए उन्होंने 13 और 35 रन बनाए थे. इससे पहले इंडिया ए के खिलाफ दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज में भी बंडारा ने हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने 42, 17 और 15 रन की पारियां खेलीं.
इसके अलावा, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है, जहां उन्होंने 31 मैचों में 65.85 की औसत से 2239 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 7 अर्धशतक भी निकले हैं.
ये भी पढ़ें- अजमतुल्लाह उमरजई को ICC ने लगाई फटकार, अंपायर से भिड़ना पड़ा भारी
कुसल मेंडिस का बाहर होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका
कुसल मेंडिस श्रीलंका के तीनों फॉर्मेट में प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और शानदार फॉर्म में भी चल रहे थे. LPL 2026 से बाहर होने से पहले उन्होंने 53 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली थी. वहीं, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में उन्होंने 11 पारियों में 168.19 के स्ट्राइक रेट से 550 रन बनाए थे. इसी साल श्रीलंका के लिए टी20 में 14 पारियों में उन्होंने 408 रन बनाए हैं, जबकि वनडे की 4 पारियों में 70.33 की औसत से 211 रन बनाए.
ऐसे में मेंडिस का सीरीज से बाहर होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गॉले में खेलाा जाना है. अब बड़ा सवाल यह है कि श्रीलंका की टीम मेंडिस की जगह अनुभवी डिकवेला पर भरोसा जताती है या अनकैप्ड खिलाड़ी अंजला बंडारा को मौका देती है.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान! बन सकते हैं सबसे बड़ा खतरा
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
25 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines