हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: हैरान कर गए टीम इंडिया में ये बदलाव, फैंस बोले- गौतम गंभीर का 'दौर शुरू'

India vs Sri Lanka 1st ODI: भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की बैटिंग पोजिशन में कुछ बदलाव देखने को मिले। अक्सर निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले वाशिंगटन सुंदर नंबर-4 पर बैटिंग के लिए आए। इसके अलावा भी एक और बदलाव देखने को मिला।

विज्ञापन
Indian Cricket Team

India vs Sri Lanka 1st ODI: टीम इंडिया में जब से गौतम गंभीर की कोच के तौर पर एंट्री हुई है, तब से कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह डेथ ओवर्स डालते नजर आए। जिसमें उन्होंने दो-दो विकेट लेकर चौंका दिया। गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया की ये पहली सीरीज जीत थी। इसमें भारतीय टीम ने श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। इसी तरह का एक प्रयोग श्रीलंका के खिलाफ खेले पहले वनडे में देखने को मिला।

शुभमन गिल ने की गेंदबाजी

शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले पहले वनडे में एक नहीं, बल्कि दो प्रयोग नजर आए। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल गेंदबाजी करते दिखे। हालांकि वह पहले भी नीदरलैंड के खिलाफ वनडे में गेंदबाजी कर चुके हैं, जहां उन्होंने 2 ओवर डाले थे, लेकिन उन्हें लंबे समय बाद गेंदबाजी करते देख फैंस चौंक गए। गिल ने एक ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने 14 रन लुटाए।

नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए आए वाशिंगटन सुंदर

इसके अलावा टीम इंडिया में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला। वाशिंगटन सुंदर नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्हें नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए देख फैंस हैरान रह गए। हालांकि वह सिर्फ 4 गेंद खेल सके और 5 रन बनाकर आउट हो गए। वाशी को नंबर-4 पर बैटिंग करते देख फैंस का कहना था कि गौतम गंभीर का दौर शुरू हो चुका है और अब हर खिलाड़ी बल्लेबाजी, फील्डिंग और बॉलिंग में अपना योगदान देना होगा। एक ने तो यहां तक कहा कि गौतम गंभीर जल्द ही कुछ खिलाड़ियों को सुनील नारायण बना देंगे। दरअसल, केकेआर के मेंटर रहते हुए गंभीर ने सुनील नारायण को ओपनिंग करवाई। जिसमें वह सफल साबित हुए और टीम ने आईपीएल का खिताब उठाया। अब ऐसे ही प्रयोग भारतीय टीम में भी देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर-1 कप्तान

शिवम दुबे नंबर 8 पर 

वहीं ऑलराउंडर शिवम दुबे नंबर-8 पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्हें 40वें ओवर में केएल राहुल के आउट होने के बाद भेजा गया। केएल राहुल ने 43 गेंदों में 31 रन बनाए। उन्हें वानिंदु हसरंगा ने पवेलियन भेजा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: मेरे को क्या देख रहा है? रोहित शर्मा की आवाज स्टंप माइक में कैद, देखें वीडियो 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: ओ भाई ये क्या हुआ? नॉट आउट था श्रीलंका का बल्लेबाज, खुद ही लौट गया पवेलियन 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरी टीम इंडिया? ये है वजह 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola