IND vs SL के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैच की क्रिकेट सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी। टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथ में होगी, जबकि वनडे टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। टीम के चयन के बाद से ही लगातार सवाल खड़े हो रहे थे कि टी20 टीम में कप्तान बनाए गए सूर्यकुमार यादव को आखिर वनडे टीम में जगह क्यों नहीं मिली है। इस सवाल का जवाब टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की ओर से दे दिया गया है।
टी20 क्रिकेट के खिलाड़ी हैं सूर्यकुमार
बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने गौतम गंभीर के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सूर्यकुमार यादव को नया टी20 कप्तान नियुक्त करने के बावजूद वनडे टीम से बाहर किए जाने की बात को ईमानदारी से स्वीकार किया। अजीत अगरकर ने साफ किया कि सूर्यकुमार यादव को फिलहाल केवल टी20 खिलाड़ी के रूप में ही देखा जा रहा है। उन्हें वनडे टीम से बाहर रखा गया है। वनडे टीम के चयन के समय सूर्यकुमार यादव के नाम पर चर्चा भी नहीं हुई है। टीम प्रबंधन मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ऋषभ पंत से संतुष्ट है।
क्या बताई वजह
बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता के अनुसार सूर्यकुमार यादव ने 2023 के वर्ल्ड कप के बाद से वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने टूर्नामेंट में बल्ले से कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था। फाइनल मैच में खराब शॉट चयन के लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और इसके बाद उनकी वनडे बल्लेबाजी साख पर कई सवाल भी उठे थे। अजीत अगरकर ने साफतौर पर कहा कि सूर्यकुमार यादव टी20 टीम की कप्तानी के लिए योग्य उम्मीदवार थे। बीसीसीआई को उन्हें बड़ी भूमिका देने से पहले ड्रेसिंग रूप से उनके बारे में अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
क्या बोले अगरकर
अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ‘सूर्या को कप्तान क्यों बनाया गया? क्योंकि वह योग्य उम्मीदवारों में से एक है। हम जिस खिलाड़ी को जानते हैं, वह पिछले एक साल से ड्रेसिंग रूम में है, आपको ड्रेसिंग रूम से काफी फीडबैक मिलता है। उसके पास अच्छा क्रिकेटिंग दिमाग है और वह अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में से एक है।’
ये भी पढ़ें:- ओलंपिक में क्रिकेट, महिला वर्ल्ड कप में बढ़ेंगी टीमें, ICC की 4 दिवसीय वार्षिक बैठक में 5 बड़े फैसले
कैसा है सूर्यकुमार का प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव ने अब तक 37 इंटरनेशनल वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 105 की स्ट्राइक रेट से कुल 773 रन बनाए हैं। इसमें सूर्यकुमार यादव ने 4 शतक जड़े हैं और उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 72 रन का है। वहीं, टी20 मैचों की बात की जाए तो सूर्यकुमार यादव ने अब तक कुल 65 इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट मैच खेला है, जिसमें 167 की स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 2340 रन बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के नाम 19 अर्धशतक और 4 शतक दर्ज हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 117 रन का है। सूर्यकुमार यादव ने एकमात्र टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला है, जिसमें वह महज 8 रन ही बना सके थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK के बीच टी20 क्रिकेट सीरीज पर PCB ने दिया अपडेट, चैंपियंस ट्रॉफी पर संशय बरकरार
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट में ये कैसा नियम, बल्लेबाज नहीं लगा सकता छक्का; हो जाएगा आउट
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
6 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
45 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines