IND vs SL Cricket Series: श्रीलंका दौरे के लिए जब से टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, तब से ही टीम सेलेक्शन पर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या की जगह टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को देने पर हो रही थी। कई पूर्व क्रिकेटरों ने इस पर विरोध जताते हुए इसे हार्दिक पांड्या के साथ अन्याय करने की बात कह रहे थे। ऐसे में कहा जा रहा था कि हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बीच दोनों की मुलाकात की वीडियो भी सामने आ गई है।
कप्तानी विवाद के बाद कैसी रही पहली मुलाकात
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले की है। वीडियो में मुंबई एयरपोर्ट पर सभी खिलाड़ी एक दूसरे से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो में हार्दिक पांड्या को सूर्यकुमार यादव से गले मिलते हुए भी देखा गया। इस दौरान दोनों मुस्कराते हुए नजर आए।
कप्तानी की दौड़ में थे हार्दिक पांड्या
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। उनके साथ टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। ऐसे में इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के उप कप्तान रहे हार्दिक पांड्या को टीम का अगला कप्तान माना जा रहा था। हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की टी20 क्रिकेट के कप्तान रह चुके थे। लेकिन बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी, जिसपर तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे थे।
चयनकर्ता और कोच ने बताई थी वजह
श्रीलंका के दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस वार्ता कर हार्दिक पांड्या को कप्तान न बनाए जाने का कारण बताया था। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के अनुसार टीम को एक ऐसे कप्तान की जरूरत थी, जो ज्यादा से ज्यादा मैचों के लिए उपलब्ध रहे। हार्दिक पांड्या के चोट के इतिहास को देखते हुए उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई है।
भारत का श्रीलंका दौरा पूरा शेड्यूल
| तारीख | मैच | समय | स्थान |
| 27 जुलाई | पहला टी20 मैच | शाम 7 बजे | पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
| 28 जुलाई | दूसरा टी20 मैच | शाम 7 बजे | पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
| 30 जुलाई | तीसरा टी20 मैच | शाम 7 बजे | पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
| 2 अगस्त | पहला वनडे मैच | दोपहर 2:30 बजे | आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
| 4 अगस्त | दूसरा वनडे मैच | दोपहर 2:30 बजे | आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
| 7 अगस्त | तीसरा वनडे मैच | दोपहर 2:30 बजे | आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
ये भी पढ़ें:- ओलंपिक में क्रिकेट, महिला वर्ल्ड कप में बढ़ेंगी टीमें, ICC की 4 दिवसीय वार्षिक बैठक में 5 बड़े फैसले
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK के बीच टी20 क्रिकेट सीरीज पर PCB ने दिया अपडेट, चैंपियंस ट्रॉफी पर संशय बरकरार
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट में ये कैसा नियम, बल्लेबाज नहीं लगा सकता छक्का; हो जाएगा आउट
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
26 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
55 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
56 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines