IND vs SL 2nd ODI: 241 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फेल हो गया। 241 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने अपने 6 विकेट खो दिए हैं। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने 64 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद जेफरी वेंडरसे के आगे कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। जेफरी वेंडरसे ने अभी तक 6 विकेट हासिल किए हैं।
भारतीय बल्लेबाज हुए फेल
241 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज आज पूरी तरह से फेल हो गए। रोहित शर्मा और गिल ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने पहले विकेट के लिए 13 ओवर में ही 97 रन जोड़ दिए थे। रोहित शर्मा (64) के आउट होने के बाद टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर खास कर और पूरी टीम 208 रन पर सिमट गई। अक्षर पटेल ने 44 रन की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।
डुनिथ वेल्लालागे बने टीम इंडिया के लिए मुसीबत
श्रीलंका को पहले ही ओवर में निशांका के रूप में बड़ा झटका लगा था। इसके बाद अविष्का और कुसल ने पारी को संभाला। इस दौरान दोनों ने 70 से ज्यादा रन की साझेदारी की। इस दौरान सुंदर ने पहले अविष्का को और फिर कुसल मेंडिस को अपना शिकार बनाया। श्रीलंका की टीम एक समय 136 रन पर 6 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। तभी वेल्लालागे और कामिंडु मेंडिस ने टीम को संभाला। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी की और श्रीलंका के स्कोर को 240तक ले गए। कामिंडु मेंडिस ने 40 और वेल्लालागे ने 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
श्रीलंका ने टीम में किए दो बदलाव
इस मैच में श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव किए हैं. टीम में कामिंदु मेंडिस और जेफरी वेंडरसे को शामिल किया गया है। श्रीलंका को इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा था। टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर हसरंगा चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।
श्रीलंका की प्लेइंग XI:
पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानज, डुनिथ वेल्लालागे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।
नहीं हुआ कोई बदलाव
भारत ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टीम इंडिया की कोशिश इस मैच में जीत हासिल करके सीरीज में बढ़त बनाने पर है।
भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में आज भारत का गोल्ड मेडल हो सकता है पक्का, यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: IND vs SL दूसरे मैच से पहले ही श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी टीम से बाहर
ये भी पढ़ें: ICC ने पाकिस्तान के साथ कर दिया खेला, भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का रास्ता हुआ साफ!
संबंधित खबरें
ग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
6 mins agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
30 mins agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
48 mins agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
1 hr agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
1 hr agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
2 hrs agoअभिषेक बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर
2 hrs agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines